फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Patel Nagar firing incident: Raids conducted in searchPatel Nagar firing incident: Raids conducted in search

पटेलनगर गोलीकांड : फरार आरोपियों की तलाश में दबिश

Sun, 23 Aug 2026 02:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 23 Aug 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Patel Nagar firing incident: Raids conducted in searchPatel Nagar firing incident: Raids conducted in search
पटेलनगर क्षेत्र में 20 अगस्त को हुई फायरिंग के मामले में फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे हैं। उनकी तलाश में संभावित ठिकानों के साथ ही परिचितों और रिश्तेदारों के यहां भी पुलिस पहुंच रही है। घटनाक्रम से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। 20 अगस्त को एक पक्ष के सुजल, अंशुल, आदित्य, आर्यन, विशाल, दक्ष, साहिल और अन्य युवकों ने दूसरे पक्ष के गुरमीत, रमन, अमन और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। इस दौरान उनके वाहन में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन

इसके बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, गुरमीत और उसके साथियों ने आईटीएस कॉलेज के पास दूसरे पक्ष के युवकों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद युवक उनका पीछा करने लगे। शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूड्स चौक के पास कार सवार युवकों ने दोबारा फायरिंग की। इसी दौरान साहिल को गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट और फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई थी। सड़क से गुजर रहे लोगों में भी दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ पटेलनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

मामले में पुलिस ने सुजल पाल (21), आदित्य मलिक (23), अंशुल (23) और आर्यन (22) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। सीओ अंकित कंडारी का कहना है कि फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। जांच में पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की आवाजाही, इस्तेमाल किए गए वाहन और घटना के क्रम को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed