{"_id":"6a8a5d12c723be13a807e58d","slug":"mussoorie-a-tree-fell-on-mall-road-at-midnight-damaging-a-hotel-s-roof-and-railing-and-causing-panic-among-p-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी: माल रोड पर आधी रात पेड़ गिरने से होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त, लोगों में मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी: माल रोड पर आधी रात पेड़ गिरने से होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त, लोगों में मची अफरा-तफरी
Sun, 23 Aug 2026 08:12 AM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 23 Aug 2026 08:12 AM IST
सार
शहर में हो रही बारिश और पेड़ के अंदर से खोखला होने के कारण घटना हुई है। मध्य रात्रि अचानक पेड़ के माल रोड में गिर पड़ा और आधा पेड़ होटल की छत पर जा अटका।
विज्ञापन
होटल की छत पर गिरा पेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मसूरी में हो रही लगातार भारी बारिश के बीच रविवार मध्य रात्रि माल रोड स्थित गढ़वाल टैरेस के समीप एक पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे लगी रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि इसकी चपेट में आने से होटल सूर्य किरण की छत को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
होटल के स्वामी अजय भार्गव ने बताया कि घटना रात ढाई बजे की है। पेड़ गिरने से उनके होटल और गाड़ी को नुकसान हुआ है, गनीमत रही कि किसी पर्यटक को नुकसान नही पहुंचा है।
विज्ञापन
बता दें कि शहर में हो रही बारिश और पेड़ के अंदर से खोखला होने के कारण घटना हुई है। मध्य रात्रि अचानक पेड़ के माल रोड में गिर पड़ा और आधा पेड़ होटल की छत पर जा अटका। पेड़ गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे आसपास के लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस: उत्तराखंड के बुग्यालों का हो रहा है खगोल सर्वे, 'निसार' से गन्ना फसलों का अध्ययन
घटना की सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम ने पेड़ के हिस्से को माल रोड से हटा दिया, जिससे मार्ग पर यातायात सुचारू हो सका। हालांकि पेड़ का एक बड़ा हिस्सा अभी भी होटल की छत पर लटका हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान शहर में कई पेड़ कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में संभावित हादसों को देखते हुए नगर क्षेत्र में कमजोर और सूखे पेड़ों का सर्वे कर उन्हें समय रहते हटाया जाना जरूरी है।