फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह रिश्ते की बात, शाम को हत्या: सेहरा सजने से पहले उठी परिवार के छोटे बेटे की अर्थी, दो महीने बाद थी शादी

Sun, 23 Aug 2026 09:33 AM IST
Alka Tyagi मनव्वर हुसैन, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
मनव्वर हुसैन, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 23 Aug 2026 09:33 AM IST
सार

Roorkee Crime News: सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा में कैंटीन संचालक की हत्या के बाद हर कोई स्तब्ध है। युवक की शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

विज्ञापन
Roorkee Shootout funeral procession of the family youngest son set out even before the shehnai could play
रुड़की अमन हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

घर में शहनाई बजने की तैयारी थी लेकिन उससे पहले ही परिवार के सबसे छोटे बेटे अमन की अर्थी उठने से खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों के अनुसार शुक्रवार को सहारनपुर निवासी एक युवती के परिवार को अमन का फोटो भेजा गया था। दोनों परिवारों ने फोटो देखकर रिश्ता पसंद किया और शादी के लिए सहमति बना ली थी। करीब दो माह बाद शादी करने की योजना थी।



पीड़ित परिवार के दीपक ने बताया कि अमन परिवार में सबसे छोटा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद करीब पांच साल पहले शराब के ठेके की कैंटीन का संचालन शुरू किया था। उसके बड़े भाई और बहन की शादी पहले ही हो चुकी है। ऐसे में अमन की शादी को लेकर परिवार में उत्साह था। किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि कुछ ही समय बाद घर में मातम छा जाएगा।

अमन हत्याकांड:  मौत की तस्दीक होने तक बरसाते रहे गोलियां, रेकी के बाद हुई वारदात; प्रेम प्रसंग से भी जुड़े तार

Roorkee Shootout funeral procession of the family youngest son set out even before the shehnai could play
रुड़की में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शुक्रवार रात हुई वारदात की जानकारी के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार को आंबेडकर मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। रिश्तेदार और आसपास के लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंचते रहे।

Roorkee Shootout funeral procession of the family youngest son set out even before the shehnai could play
रुड़की में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हर कोई घटना को लेकर चर्चा करता रहा। परिजन इतने सदमे में हैं कि वारदात को लेकर किसी से ज्यादा बातचीत भी नहीं कर रहे हैं। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर देख रही है। कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Roorkee Shootout funeral procession of the family youngest son set out even before the shehnai could play
रुड़की में युवक की हत्या इसी गली में हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बता दें कि ढंडेरा निवासी अमन (31) क्षेत्र की शराब की कैंटीन चलाते थे। शुक्रवार देर रात वह कैंटीन बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगते ही अमन गिर पड़े। अमन का साथी प्रशांत दोनों एक बाइक पर थे।

विज्ञापन
Roorkee Shootout funeral procession of the family youngest son set out even before the shehnai could play
रुड़की में युवक की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बदमाशों ने जब फायरिंग की तो एक गोली प्रशांत के पैर में भी लगी। वह मौके पर ही गिर पड़े लेकिन अमन जान बचाने के लिए घर की ओर पैदल दौड़े। एक स्कूल की बराबर वाली गली के पास वह घिर गए। तब तक उनको चार गोलियां लग चुकी थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed