{"_id":"5a65efd84f1c1b8d268b5d3b","slug":"termites-problem-will-finish-from-this-powder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीमक से परेशान हैं तो यह चूर्ण दूर करेगा आपकी टेंशन, 20 साल तक घर रहेगा सेफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीमक से परेशान हैं तो यह चूर्ण दूर करेगा आपकी टेंशन, 20 साल तक घर रहेगा सेफ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
termites
अगर आप अपने घर की दीवारों और फर्नीचर पर लगने वाली दीमक से परेशान हैं तो यह चूर्ण आपकी परेशानी दूर कर देगा।
termites
भवनों के निर्माण में सटीक जीव विनाश प्रबंधन की व्यवस्था नहीं होने से दीमक की खिड़कियां, दरवाजे और फर्नीचर को चट कर जाती हैं। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान ने एक ऐसा चूर्ण तैयार किया है, जिसके प्रयोग से आपके घर पर दीमक बीस साल तक असर नहीं कर पाएगी।
termites
एक अखबार में छपी खबर के मुताबिक, यह चूर्ण कचरे से तैयार किया गया है। साथ ही इसकी कीमत भी अन्य कीटनाशकों से कम है। लेप को तैयार करने में कीटनाशकों का प्रयोग नहीं किया गया है। वैज्ञानिकों का दावा है कि एक बार इस चूर्ण का प्रयोग करने के बाद बीस साल तक दीमक लगने की समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
termites
खबर के मुताबिक, वैज्ञानिक सीबीआरआई डॉ बीएस रावत का कहना है कि, इंडस्ट्रियल वेस्ट से दीमक से निपटने के लिए यह चूर्ण तैयार किया गया है। इसका पेटेंट कराया जा रहा है। नया भवन बनाने में नींव भरते समय दस दीमक नाशक चूर्ण को नींव में डाला जाएगा।
विज्ञापन
termites
अगर बन चुके घर में दीमक लगी है तो जिस जगह दीमक लगी है, वहां इस चूर्ण का लेप करें। धीरे-धीरे यह लेप दीमक को खत्म कर देगा। बाजार में फिलहाल दीमक खत्म करने के लिए बाजार में उपलब्ध 250 एमएल की बोतल 950 रुपये में उपलब्ध है। लेकिन यह चूर्ण बेहद ही कम कीमत में आपको मिली सकेगा।