फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीज पर पति के चरणों की धोवन से महिलाओं ने खोला व्रत, जमकर झूमीं, तस्वीरें...

Fri, 25 Aug 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Aug 2017 08:29 AM IST
विज्ञापन
teej 2017 celebration in dehradun
teej

पत‌ि की लंबी उम्र की कामना के साथ ही गोरखाली मह‌िलाओं ने तीज का व्रत रखा। इस दौरान शादीशुदा मह‌िलाओं ने हाथों में मेहंदी सजाकर और लाल जोड़े में पूजा कर व्रत खोला। साथ ही झूमकर जश्न मनाया। तस्वीरें देख‌िए...

teej 2017 celebration in dehradun
teej

‘एकइ धर्म एक व्रत नेमा, कायं वचन मन पति पद प्रेमा’ यानी स्त्री के लिए एक ही धर्म एक ही व्रत और एक ही नियम है। वो यह कि शरीर वचन और मन से पति के चरणों में प्रेम करना। कुछ इसी धारणा के साथ आज भी महिलाएं पति के पैरों को धोकर, उसी पानी को पीकर अपना व्रत खोलती हैं। 

teej 2017 celebration in dehradun
teej

गोरखाली महिलाएं हरितालिका तीज व्रत को कुछ इसी तरह से निभाती आ रही हैं। बुधवार रात 12 बजे से शुरू हुआ व्रत शुक्रवार सुबह चार बजे खोला जाएगा। गोरखाली महिलाओं ने बृहस्पतिवार को हरितालिका तीज व्रत किया। इस निर्जला व्रत को रख महिलाओं ने जहां दिन में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। वहीं रातभर जागकर पति की लंबी आयु की कामना के साथ ही अपने-अपने अखंड दीये की रक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
teej 2017 celebration in dehradun
teej

लाल साड़ी और पारंपरिक गहनों में सजी महिलाओं ने समूहों में बैठकर शिव-पार्वती जी की पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। पंडित राजेंद्र थपलियाल ने बताया कि श्री राम चरित मानस में अरण्यकांड में अनसूया जी (अत्रि ऋषि की पत्नी) सीता जी को पतिव्रत धर्म समझाते हुए कहती हैं कि ‘एकइ धर्म एक व्रत नेमा, कायं वचन मन पति पद’। उन्होंने कहा कि आज के समय में भी महिलाएं इसी धारणा पर चलती हैं। व्रत कर पति के चरण-स्पर्श करती हैं और पति की आरती उतारती हैं।

विज्ञापन
teej 2017 celebration in dehradun
teej

गढ़ी कैंट की कलिंगा कॉलोनी निवासी गीता श्रेष्ठा की शादी को 35 वर्ष हो गए, लेकिन वह हरितालिका तीज व्रत नहीं रखतीं। गीता ने बताया कि श्रेष्ठा जाति के लोग यह व्रत नहीं करते। घर पर भी सास ने भी यह व्रत नहीं किए, इसलिए उन्होंने भी नहीं किया। लेकिन पूजा में पूरी रात बैठती हैं। नृत्य-गायन भी करती हैं। लाल साड़ी के साथ ही गहनों में पूरी तरह सजती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed