फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड : लगातार कई घंटों से हो रही बारिश से कहीं बादल फटा तो कहीं घर ढहे, तस्वीरों में ताउते की तबाही...

Thu, 20 May 2021 03:20 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 May 2021 03:20 PM IST
सार

जौनसार-बावर में बादल फट गया। बदरीनाथ हाईवे में लामबगड़ नाला उफना गया। बारिश की वजह से दो मकान टूट गए। इसी प्रकार बारिश से राज्य में कई हाईवे बंद हो गए हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
tauktae cyclone effect in uttarakhand, watch photos of cloud burst house collapse and lad slide
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

ताउते चक्रवात के प्रभाव से उत्तराखंड के कई इलाकों में बुधवार से गुरुवार दोपहर तक लगातार बारिश होती रही। जिस वहज से कई स्थानों पर बादलों ने तबाही मचा दी। राज्य में जौनसार-बावर में बादल फट गया, हादसे में 3 शव बरामद कर लिए गए हैं।



भारत-चीन सीमा: माणा पास पर जमी 30 फीट तक बर्फ, कई जगह पसरे हिमखंड, रास्ता खोलने में जुटा बीआरओ, तस्वीरें...

बदरीनाथ हाईवे में लामबगड़ नाला उफना गया। यहां हाईवे बंद हो गया है। वहीं कुमाऊं में बारिश की वजह से दो मकान टूट गए। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इसी प्रकार बारिश से राज्य में कई हाईवे बंद हो गए हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास जारी हैं। 

उत्तराखंड में ताऊते का असर : लगातार दूसरे दिन मौसम खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, नदियों का जलस्तर बढ़ा

बादलों ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदानी इलाकों में कहर बरपाया है। लगातार हो रही बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। गंगोत्री हाईवे, मसूरी गलोगी धार-देहरादून मार्ग, ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग व नैनीताल जिले में ज्योलिकोट वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद हो गया है। भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह मलबा आने से कैंची और पाडली में बंद हो गया है। 

tauktae cyclone effect in uttarakhand, watch photos of cloud burst house collapse and lad slide
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ हाईवे पर अतिवृष्टि के कारण लामबगड़ नाला उफान पर आ गया है। जिस वजह से यहां एक मालवाहक ट्रक फंस गया। चालक और परिचालक ने भागकर अपनी जान बचाई। 
tauktae cyclone effect in uttarakhand, watch photos of cloud burst house collapse and lad slide
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री हाईवे भी मलबा आने से बंद हो गया है। यहां आसपास के इलाके में मौजूद घरों पर मलबा गिरने का खतरा बना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
tauktae cyclone effect in uttarakhand, watch photos of cloud burst house collapse and lad slide
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी - फोटो : amar ujala

मसूरी के गलोगी धार-देहरादून मार्ग पर पहाड़ी गिरने से मलबा आ गया। लोक निर्माण विभाग ने मौके के लिए जेसीबी भेजी, जिसके बाद मार्ग खोलकर आवाजाही शुरू की गई।

विज्ञापन
tauktae cyclone effect in uttarakhand, watch photos of cloud burst house collapse and lad slide
उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल जिले में ज्योलिकोट वीरभट्टी पुल के पास मलबा आने से हाईवे बंद हो गया है। मलबा हटाने के लिये जेसीबी लगाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed