फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rainfall continue on second day in uttarakhand

उत्तराखंड में ताऊते का असर : लगातार दूसरे दिन मौसम खराब, बारिश से मकान गिरे, दो की दबने से मौत

Thu, 20 May 2021 02:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 20 May 2021 02:28 PM IST
सार

उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों मे अत्यंत भारी बारिश की आशंका, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार में भी हो सकती है भारी बारिश।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: rainfall continue on second day in uttarakhand
rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तटीय राज्यों में तबाही मचाने वाले समुद्री चक्रवात ताऊते का असर उत्तराखंड में अगले 24 घंटे और देखने को मिलेगा। इसे लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसे लेकर सरकार, शासन और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर हैं। 

विज्ञापन


भारत-चीन सीमा: माणा पास पर जमी 30 फीट तक बर्फ, कई जगह पसरे हिमखंड, रास्ता खोलने में जुटा बीआरओ, तस्वीरें...
विज्ञापन


वहीं लगातार दूसरे दिन गुरुवार को तड़के से ही उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में बारिश जारी है। राजधानी देहरादून सहित मसूरी, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की में भी बारिश जारी है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सूचना है। वहीं अलकनंदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है। इससे पहले बुधवार को भी रातभर बारिश जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मसूरी के गलोगी धार-देहरादून मार्ग पर पहाड़ी गिरने से मलबा आ गया। लोक निर्माण विभाग ने मौके के लिए जेसीबी भेजी, जिसके बाद मार्ग खोलकर आवाजाही शुरू की गई।

बारिश से दो मकान गिरे, दो की दबने से मौत, दो लोग घायल

वहीं लगातार जारी बारिश इन दो परिवारों पर काल बनकर टूटी है। उत्तराखंड के भवाली में एक घर की सुरक्षा दीवार टूटने के दो लोग दब गए तो वहीं बाजपुर में एक मकान टूटने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक समुद्री चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मौसम में आए बदलाव की वजह से उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की आशंका है।

मौसम अपडेट: ताउते की नमी पहुंची उत्तराखंड, प्रदेशभर में बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में बर्फबारी 

वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, नैनीताल और हरिद्वार जैसे जिलों में भी अगले 24 घंटे बारिश की आशंका है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के साथ ही कई स्थानों पर बिजली गिरने का भी खतरा है। मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

बुधवार को राजधानी देहरादून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक तमाम स्थानों पर दिनभर बारिश हुई। देहरादून में मंगलवार की रात से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। बुधवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। हालांकि मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।। 

Trending Videos

बारिश से दो मकान गिरे, दो की दबने से मौत, दो लोग घायल

वहीं लगातार जारी बारिश दो परिवारों पर काल बनकर टूटी है। उत्तराखंड के भवाली में एक घर की सुरक्षा दीवार टूटने के दो लोग दब गए तो वहीं बाजपुर में एक मकान टूटने से दो लोगों की दबकर मौत हो गई।

भवाली में भीमताल रोड स्थित नगारी गांव में एक निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार टूटकर नीचे घर में गिर गई। जिससे घर में सो रहे दो लोग मलबे में दब गए। जानकारी के अनुसार बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से नगारी गांव निवासी प्रीति भल्ला पति जर्नल अमरजीत सिंह भल्ला के घर पर गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई।

आनन फानन में दोनों ने बाथरूम में जाकर अपनी जान बचाई। सुबह रेस्क्यू कर दोनों को सीएचीसी भेजा गया। प्रीति भल्ला को ज्यादा चोटे लगने से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

बाजपुर में केलाखेड़ा के निकट गांव रम्पुरा काजी स्थित कच्चे मकान की दीवार धराशायी हो गई। अंदर सो रहे दो लोगों की दबकर मौत हो गई। गुरुवार सुबह पांच बजे तेज हवा और बारिश के चलते गांव रम्पुरा काजी में एक कच्चे मकान की दीवार अचानक धराशायी हो गई। कच्चे मकान के अंदर सो रहे शंकर (28) निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर और मुकेश (40) निवासी खेड़ा रुद्रपुर की दबकर मौत हो गई।

सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ वंदना वर्मा, एसओ बीसी जोशी ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस ने  दोनों शवो को कब्जे में लेकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

चीन सीमा क्षेत्र माणा पास को जोड़ने वाली सड़क से बर्फ हटाने का काम प्रभावित

चमोली जिले के कर्णप्रयाग, थराली, देवाल, नारायणबगड़, आदिबदरी, गैैरसैंण, लंगासू सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार सुबह से हल्की बारिश जारी है। बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने से बर्फीली हवाएं भी चल रही हैं। बारिश-बर्फबारी से चीन सीमा क्षेत्र माणा पास को जोड़ने वाली सड़क से बर्फ हटाने का काम भी प्रभावित हो रहा है।

पिछले साल इन दिनों कर्णप्रयाग का तापमान 30 डिग्री सैल्सियस से अधिक था, लेकिन बारिश से ठंड बढ़ने से अब तापमान 17 डिग्री सैल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पिंडर घाटी के नारायणबगड़ में भी बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश जारी है। वहां बुधवार सुबह 6 बजे लाइन में तकनीकी खराबी आने से बिजली गुल हो गई है।

बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर जगह-जगह मलबा आ गया है। हालांकि रोड चौड़ी होने से वाहनों की आवाजाही जारी है। तापमान में गिरावट आ जाने से मई के महीने में ठंड का अहसास हो रहा है। वहां सामान्य जनजीवन कोविड और बारिश के कारण ठहर सा गया है। थराली और देवाल में बुधवार करीब 28 घंटे से बिजली की आपूर्ति बंद हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार जारी बारिश से अलकनंदा नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हुई है।

बारिश का सिलसिला जारी

श्रीनगर क्षेत्र में रात से बारिश जारी है। उत्तरकाशी में भी बारिश का सिलसिला जारी है। बीती रात से लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। वहीं माणा गांव के समीप की चोटियों पर बर्फबारी हो रही है। टिहरी के घनसाली में रात से रिमझिम बारिश से मौसम में ठंडक है, यहां पहाड़ियों पर कोहरा लगा हुआ है।

टिहरी जिले में बीती रात से बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। बारिश से जिले में नुकसान की कहीं से कोई सूचना नहीं है। रुद्रप्रयाग जिले में रात से बारिश हो रही है। पहाड़ियों पर कोहरा छाया हुआ है। 

कुमाऊं मंडल में रुक-रुककर कल से लगातार बारिश

वहीं कुमाऊं मंडल के रुद्रपुर, भीमताल, चंपावत, बाजपुर, जसपुर, द्वाराहाट, पिथौरागढ़, चौखुटिया, बागेश्वर, टनकपुर व हल्दूचौड़ में रुक-रुककर कल से लगातार बारिश हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed