{"_id":"582cb8d04f1c1b55369001d8","slug":"t-20-match-before-nikah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनूठी होगी ये शादी, निकाह से पहले घराती-बाराती के बीच होगा क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठी होगी ये शादी, निकाह से पहले घराती-बाराती के बीच होगा क्रिकेट मैच
Thu, 17 Nov 2016 12:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
निकाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शादी को यादगार बनाने के लिए आजकल लोग तरह-तरह की थीम का प्रयोग कर रहे हैं। इसके लिए लोग प्रोफेशनल तक की मदद ले रहे हैं। इस दौर में भी कुछ लोग ऐसे हैं जो अपने प्रोफेशन को ही शादी में थीम के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं जावेद बट।
2 of 5
cricket logo
जावेद यूथ ट्वेंटी-20 एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री हैं। उन्होंने बेटी के निकाह से पहले बराती और घरातियों के बीच क्रिकेट मैच कराने का निर्णय लिया है। इस मैच के बाद ही निकाह पढ़ा जाएगा। हालांकि इस मैच के फैसले का निकाह पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
3 of 5
निकाह
यूथ ट्वेंटी-20 एसोसिएशन के जनरल सेक्रेट्री जावेद बट की बेटी की 11 दिसंबर को शादी है। बारात शामली से आनी है। जावेद ने बताया कि बेटी और क्रिकेट दोनों से ही उन्हें बेइंतहा मोहब्बत है। इसलिए उन्होंने सोचा क्यों न बेटी की शादी को यादगार बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nikah
इसलिए उन्होंने निकाह के दिन बराती और घरातियों के बीच क्रिकेट मैच कराने का निर्णय लिया। उन्होंने जब यह बात वर पक्ष को बताई तो उन्होंने इसे सहर्ष ही स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर को दून क्रिकेट एकेडमी, कुआंवाला के मैदान में पहले बाराती और घरातियों के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
nikah
इसके बाद ही निकाह पढ़ा जाएगा। हालांकि मैच कोई भी पक्ष जीते, निकाह तो होना ही है। जावेद ने बताया कि उनकी बेटी शबनम और दामाद शोएब दोनों खुश हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।