फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौरक्षकों पर PM मोदी के बयान से नाराज हुए शंकराचार्य

Tue, 09 Aug 2016 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 09 Aug 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
swaroopanand saraswati angry on PM modi statement on gaurakshak.
pm narendra modi - फोटो : AmarUjala

गौरक्षकों पर पीएम मोदी के हालिया बयानों से नाराज द्वारिका और ज्योतिर्पीठ के शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती ने पीएम मोदी को चुनौती दी है।शंकराचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा से इस्तीफा देकर विकास के नाम पर चुनाव जीतकर आने की चुनौती दी। उन्होंने चुनाव पूर्व किए गए वादों पर घेरते हुए प्रधानमंत्री से जनता के बीच में जाकर जवाब देने को कहा।

जल रहा है मेरा हृदय

swaroopanand saraswati angry on PM modi statement on gaurakshak.
स्वरूपानंद सरस्वती

कनखल स्थित शंकराचार्य मठ में प्रेसवार्ता में शंकराचार्य ने प्रधानमंत्री को वादे याद दिलाए। कहा कि नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि भारत गोमांस का विश्व में सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है। इससे मेरा हृदय जल रहा है। 

swaroopanand saraswati angry on PM modi statement on gaurakshak.
स्वामी स्वरूपानंद

प्रधानमंत्री बनने के बाद जनता को उम्मीद थी कि गोमांस का निर्यात बंद होगा, लेकिन जो तथ्य सामने आ रहे है उससे पता चलता है कि भाजपानीत सरकार राज्यों से गोमांस निर्यात सबसे अधिक हो रहा है और सब्सिडी भी दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
swaroopanand saraswati angry on PM modi statement on gaurakshak.
नरेंद्र मोदी - फोटो : getty

उन्होंने प्रधानमंत्री के उस बयान को भी हतोत्साहित करने वाला बताया जिसमें कहा गया कि जो लोग गोरक्षा के नाम पर गोरखधंधा कर रहे है उनकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिन प्रदेशों में गोरक्षा संबंधी कानून लागू है, वहां से गायों को अन्य प्रदेशों में ले जाकर काटा जाता है। जो लोग उन्हें पकड़कर पुलिस को सौंपते हैं क्या ये गोरखधंधा है।

विज्ञापन
swaroopanand saraswati angry on PM modi statement on gaurakshak.
नरेंद्र मोदी

उन्होंने कहा कि भाजपा राम मंदिर, गंगा शुद्धिकरण, समान सिविल कोड, कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे मुद्दों पर सत्ता में आई। लोगों ने जो उम्मीद जताई थी वह दो साल में काफूर हो गई। शंकराचार्य ने मांग उठाई कि यदि मोदी ने विकास के नाम पर प्रधानमंत्री पद प्राप्त किया तो वे भाजपा से त्यागपत्र देकर फिर से विकास के नाम पर प्रधानमंत्री बनकर दिखाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed