Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुक्तिधाम में एक साथ जलीं चार चिताएं: पंचतत्व में विलीन हुए दो सैनिक और उनकी पत्नियां, भावुक कर देंगी तस्वीरें

Mon, 23 Nov 2026 10:26 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 23 Nov 2026 10:26 PM IST
सार

मुक्तिधाम में दो सैनिकों और परिजनों के पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गए। गढ़वाल राइफल्स के जवानों द्वारा सैनिकों को शोक सलामी दी गई। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थीं।

विज्ञापन
Four funeral pyres lit simultaneously at the cremation ground two soldiers and their wives Funeral
कोटद्वार में सैनिकों का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

सोमवार दोपहर बाद कोटद्वार के मुक्तिधाम का वह मंजर शायद ही कोई कभी भुला पाए। चार चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी का कलेजा कांप उठा। एक ओर दो सैनिकों की चिताएं थीं तो दूसरी ओर उनकी पत्नियों की। एक साथ उठती लपटों के बीच तीन परिवारों के सपने, खुशियां और अरमान भी मानो जल गए हो। आखिरी विदाई देते वक्त परिजनों की आंखों से आंसुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही थी।



मुक्तिधाम में नायक सौरभ सिंह नेगी और नायक राजेश सिंह रावत की चिताएं एक-दूसरे के साथ जलाई गईं। सौरभ की चिता के बायीं ओर उनकी पत्नी सविता नेगी की चिता सजाई गई, जबकि राजेश की चिता के दायीं ओर नायक नितिन गुसाईं की पत्नी रिंकी गुसाईं की चिता को मुखाग्नि दी गई।

एक साथ चार चिताओं को अग्नि के हवाले होते देख वहां मौजूद हर शख्स की आंखें छलक गई। किसी के लिए यह अपने बेटे को खोने का दुख था तो किसी के लिए पति और जीवनसंगिनी को हमेशा के लिए खो देने का असहनीय दर्द।

UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट

Trending Videos
Four funeral pyres lit simultaneously at the cremation ground two soldiers and their wives Funeral
कोटद्वार में सैनिकों के अंतिम संस्कार में बहे आंसू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

जिन घरों में कुछ दिन पहले तक हंसी-खुशी और भविष्य के सपने संजोए जा रहे थे वहां अब कभी न भरने वाला खालीपन रह गया है। हर कोई उस मनहूस घड़ी को कोस रहा था जब तीन परिवारों के सात सदस्य कार में सवार होकर घूमने के लिए निकले थे।

Four funeral pyres lit simultaneously at the cremation ground two soldiers and their wives Funeral
कोटद्वार में सैनिकों के अंतिम संस्कार में बहे आंसू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

किसी ने सोचा भी नहीं था कि खुशियों के साथ शुरू हुआ यह सफर लौटते वक्त जिंदगी का सबसे दर्दनाक हादसा बन जाएगा। कच्छ में हुए सड़क हादसे ने तीन परिवारों की दुनिया उजाड़ दी। सैनिकों और परिजनों के शव घर पहुंचते ही कलेजा चीर देने वाली चीखों ने हर किसी को रुला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four funeral pyres lit simultaneously at the cremation ground two soldiers and their wives Funeral
कोटद्वार में सैनिकों का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर लैंसडौन के कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने दोनों जवानों के पार्थिव शरीर को तिरंगा ओढ़ाकर और पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आवास से बैंड धुन बजाकर सैन्य सम्मान के साथ मुक्तिधाम ले जाया गया।

विज्ञापन
Four funeral pyres lit simultaneously at the cremation ground two soldiers and their wives Funeral
कोटद्वार में सैनिकों का अंतिम संस्कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मुक्तिधाम में गढ़वाल राइफल्स के जवानों ने शोक सलामी दी।  पलक झपकते ही कोटद्वार के दो जवानों और उनके परिजनों की मौत की घटना से कई लोग इतने टूट गए कि जवानों को अंतिम विदाई के समय सेल्यूट करने के लिए उनके हाथ भी नहीं उठ रहे थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed