रियो ओलंपिक में गए उत्तराखंड के गुरमीत की कहानी पूरी फिल्मी है। सुल्तान में जिस तरह सलमान ने अफरा से पहले दोस्ती की फिर शादी और फिर कुश्ती में गोल्ड की चाह। कुछ इसी तरह गुरमीत की कहानी भी है।
2 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
अब गुरमीत और उनकी पत्नी दीपमाला का लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड हासिल करना है। यह अलग बात है कि फिल्म में सुल्तान और अफरा जहां कुश्ती के खिलाड़ी थे वहीं असल जिंदगी में गुरमीत और दीपमाला एथलीट हैं।
3 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
शादी के बाद दीपमाला का सेलेक्शन जब ओलंपिक के लिए नहीं हुआ तो उन्होंने पति गुरमीत के लक्ष्य ओलंपिक में गोल्ड को अपना मिशन बना लिया। इसके लिए उन्होंने गुरमीत के साथ दिनरात एक कर दिया।
4 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
खिलाड़ी और पत्नी से इतर दीपमाला पूरी तरह कोच की भूमिका में आ गईं। गुरमीत भी मानते हैं कि इससे ओलंपिक की तैयारियों में उन्हें काफी मदद मिली।
5 of 10
athlete gurmeet singh and deepmala real sultan in rio olympic
बाजपुर के बन्नाखेड़ा निवासी गुरमीत रियो ओलंपिक में 20 किलोमीटर वॉक रेस में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। उनकी पत्नी दीपमाला भी वॉक रेस की अंतरराष्ट्रीय प्लेयर हैं और कामनवेल्थ गेम्स में हिस्सा भी ले चुकी हैं।