कुछ संयोग अद्भुत होते हैं। सुषमा स्वराज ने 2007 में नैनीताल में जो अपनी प्रबल इच्छा जताई थी, शायद वह उसे साकार देखने का ही इंतजार कर रही थीं और यह संयोग ही है कि उस इच्छा के साकार होने के दिन ही उन्होंने इस संसार को अलविदा कह दिया।
2 of 6
Sushma Swaraj
- फोटो : PTI
भाजपा की लोकप्रिय नेता सुषमा स्वराज वर्ष 2007 में नैनीताल आईं थीं। 14 फरवरी को अपने जन्मदिन के तुरंत बाद 17 फरवरी को वह यहां पहुंची थीं। वह यहां मनु महारानी होटल में ठहरी थीं, जहां उन्हें बिलेटेड बर्थडे विश करने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा था।
3 of 6
सुषमा स्वराज का निधन
- फोटो : PTI
विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने यहां नगरपालिका के निकट भाजपा प्रत्याशी खड़क सिंह बोरा के समर्थन में सभा भी की थी। 21 फरवरी 2007 को राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे और बोहरा उसमें विजयी रहे थे। 2015 में बोहरा का निधन हो गया था।
4 of 6
सींगना में चुनावी सभा के दौरान पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (फाइल फोटो)
अपने भाषण में सुषमा ने वादा किया था कि भाजपा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभा में एक निशान, एक विधान, एक प्रधान का संकल्प दोहराते हुए दावा किया था कि भाजपा जब भी केंद्र में सत्ता में आएगी इसे हटाया जाएगा।
5 of 6
सुषमा स्वराज
- फोटो : ANI
सुषमा ने पार्लियामेंट में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की भी वकालत करते हुए इसे लेकर प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड का उदाहरण देते हुए कहा था कि भाजपा छोटे राज्यों की पक्षधर है।