{"_id":"5ee6e4d58ebc3e42c04122ca","slug":"sushant-singh-rajput-suicide-kedarnath-movie-co-star-told-about-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म केदारनाथ में सुशांत के साथ काम कर चुकी सुनीता रजवार ने कहा - कलाकार के लिए आसान होता है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म केदारनाथ में सुशांत के साथ काम कर चुकी सुनीता रजवार ने कहा - कलाकार के लिए आसान होता है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत की खुदकुशी की खबर से हर कोई अवाक है। फिल्मी पर्दे पर उनके साथ स्क्रीन शेयर करने वाले कुमाऊं के सुनीता रजवार, बृजेंद्र काला भी काफी दुखी हैं। फिल्म केदारनाथ में सुशांत के साथ काम कर चुकी सुनीता रजवार ने बताया कि पहले तो खबर पर यकीन ही नहीं हुआ कि उस शख्स ने खुदकुशी कर ली जो सेट पर सबके चेहरे पर मुस्कान ले आता था।’
सुनीता बताती हैं कि कलाकार के लिए आसान होता है, अपने गम को चेहरे से छुपा लेना। सुशांत ने भी कभी अपना गम साझा नहीं किया। वहीं चरित्र अभिनेता बृजेंद्र काला का कहना है कि बहुत मेहनती और काबिल कलाकार के असमय जाने का बेहद दुख है। सुनीता ने बताती हैं कि साल 2017 में हम पूरी यूनिट के साथ केदारनाथ में थे।
3 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
एक सीन में सुशांत को मुझे कंधे पर लगे डोके में पहाड़ियों से होते हुए मुख्य मंदिर तक ले जाना था। वो पूरा शॉट खुद ही करता था। थोड़ा सा भी दर्द मैंने कभी उसकी आंखों या बॉडी लैंग्वेज में नहीं देखा। काफी हंसमुख इंसान था। 'दद्दो' मेरे स्क्रीन के नाम से मुझे हमेशा चिढ़ाता था। इंडस्ट्री में उतार चढ़ाव सबके साथ आते हैं, लेकिन कोई साथी कलाकार ऐसा कदम उठा लेगा ऐसा सोच भी नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शादाब
- फोटो : amar ujala
उधर, हरिद्वार के रहने वाले लाइन प्रोड्यूसर शादाब केदारनाथ फिल्म के सेट को याद करते हुए भावुक हो गए। शादाब ने बताया कि सुशांत सर के साथ काफी मस्ती की, लगभग एक महीना उनके साथ काम किया। वो हमें कहानियां सुनाते थे और उनके जोक्स तो क्लासिक होते थे। सेट पर समय से आना और यूनिट के हर बंदे से हाल जानना उनकी खूबी थी।
विज्ञापन
5 of 7
brijesh kala
- फोटो : amar ujala
एक ऐसा बिंदास बंदा खुदकुशी जैसा कदम उठाएगा कभी सोच नहीं सकता। बृजेंद्र काला भी सुशांत के निधन की खबर से काफी दुखी हैं। उन्होंने बताया सुशांत के साथ पीके और एमएस धोनी फिल्म में काम किया, लेकिन हमारी बात एमएस धोनी के वक्त ही हुई थी। ग्राउंड पर मैच चल रहा था और मैं कमेंट्री कर रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।