पुलवामा बदले के बाद बंगलूरू में भारतीय वायुसेना के मिराज विमान हादसे में शहीद दून के स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी के पिता बलबीर सिंह नेगी ने कहा कि आतंकियों के ट्रेनिंग कैंपों पर टारगेट बनाकर वायुसेना ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। निसंदेह वायुसेना के जांबाज जवान सैल्यूट के काबिल हैं।
2 of 5
स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ नेगी
वायुसेना ने एलओसी के पार जाकर मिराज-2000 का बेहतर इस्तेमाल किया है। बड़ी बात यह है कि तमाम जांबाज सुरक्षित अपनी सीमा में आ गए। सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर नेगी का कहना था कि पाकिस्तान के खिलाफ बहुत पहले ही कार्रवाई की जरूरत थी। भारत ने पहली बार इजराइल की तरह आतंकवाद के सरपरस्तों को कड़ा जवाब दिया है।
3 of 5
ss bisht
- फोटो : अमर उजाला
वहीं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता एसएस बिष्ट ने एयर स्ट्राइक पर वायुसेना और सरकार को बधाई देते हुए कहा, सांप का फन पूरी तरह कुचलना होगा। मंगलवार को बेटे की तेरहवीं पर मायूस पिता को एयर स्ट्राइक से एक आस जगी है। उन्होंने कहा, अभी तो यह पांच प्रतिशत बदला है। अभी और बदला बाकी है।
4 of 5
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
शहीद के पिता एसएस बिष्ट ने कहा कि सांप को छेड़ना नहीं है बल्कि उसका पूरा फन ही कुचलना होगा। तभी जाकर पुलवामा के शहीदों और उनके बेटे की आत्मा को शांति मिलेगी। मंगलवार को चित्रेश बिष्ट की तेरहवीं भी थी। घर पर मेजर चित्रेश को श्रद्धांजलि अर्पित करने को नाते रिश्तेदारों का तांता लगा रहा।
इस दौरान पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर भारत के हमले को लेकर एसएस बिष्ट ने कहा कि भारत सरकार का यह कदम सराहनीय है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि भारत की आतंकियों के खिलाफ यह कार्रवाई पुलवामा हमले का पूरा बदला नहीं है। यह केवल पांच प्रतिशत ही है। भारत को आतंकियों के खिलाफ इससे बड़ी कार्रवाई करनी होगी।