Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun hosts two major literary festivals valley of words and doon literature festival begin

देहरादून: वैली ऑफ वर्ड्स महोत्सव का हुआ आगाज, अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू हुए शामिल, पुस्तक का विमोचन किया

Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 27 Nov 2026 02:34 PM IST
सार

देहरादून में शुक्रवार को साहित्यिक गतिविधियों की दो बड़ी महफिलें सजीं। एक ओर वैली ऑफ वर्ड्स में पुस्तकों, लेखकों और विचारों पर चर्चा शुरू हुई तो दूसरी ओर दून लिटरेचर फेस्टिवल में सिनेमा, संगीत और साहित्य की नामचीन हस्तियां जुट रही हैं। दोनों आयोजनों के जरिए शहर को देशभर के साहित्यकारों और कलाकारों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Dehradun hosts two major literary festivals valley of words and doon literature festival begin
वैली ऑफ वर्ड्स महोत्सव का आगाज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून राजपुर रोड स्थित एक होटल में वैली ऑफ वर्ड्स साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पहुंचे। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान महोत्सव के संस्थापक एवं फेस्टिवल डायरेक्टर डॉ. संजीव चोपड़ा और अन्य साहित्यकार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


राजधनी में आज शुक्रवार को साहित्य और कला के दो बड़े आयोजनों का आगाज हुआ। राजपुर रोड स्थित होटल में वैली ऑफ वर्ड्स साहित्यिक महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन अवसर पर अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू पहुंचे। वहीं, दून इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (डीडीएलएफ) की शुरुआत हुई। 27 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में साहित्य, सिनेमा, संगीत और कला जगत की कई नामचीन हस्तियां शामिल हो रही हैं। प्रसिद्ध संगीतकार एआर रहमान शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एयर इंडिया की उड़ान से देहरादून पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनके प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी ली। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

इस बार महोत्सव की थीम 'लाइफ, लिटरेचर, लेगेसी' रखी गई है। इसमें जीवन के अनुभवों, साहित्यिक विरासत और रचनात्मकता के सामाजिक प्रभाव पर चर्चा होगी। फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली, संगीतकार विशाल भारद्वाज, गायिका रेखा भारद्वाज, अभिनेत्री शबाना आजमी, रत्ना पाठक शाह और अभिनेता राज बब्बर भी महोत्सव में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...धामी कैबिनेट का फैसला: आशा कार्यकर्ताओं के लिए राहत भरी खबर, अब हर महीने खाते में आएंगे दस हजार

तीन दिवसीय देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में इस बार एआर रहमान और इम्तियाज अली के बीच विशेष संवाद भी आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें सिनेमा, संगीत और कहानी कहने की कला के आपसी संबंधों पर चर्चा होगी। महोत्सव में 'दुआ-देहरादून यूनाइटेड आर्टिस्ट्स' नाम से नई पहल भी शुरू की जा रही है। इसके तहत संगीत कार्यक्रमों की शृंखला के माध्यम से धनराशि जुटाई जाएगी। इसका उद्देश्य उत्तराखंड के संवेदनशील और ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित अस्पतालों को मजबूत बनाने में मदद करना है। शाम के कार्यक्रमों में संगीत और नाट्य प्रस्तुतियां भी होंगी। इनसे प्राप्त धनराशि सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed