फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में जाने के लिए निकली थी महिलाएं, लिफ्ट लेते ही ऐसे काल बनकर आ गई मौत, तस्वीरें बेहद दर्दनाक...

Mon, 25 Feb 2019 04:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंपावत Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Feb 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
Horrible car accident two women death during going for marriage in champawat
चंपावत में कार हादसा

दो महिलाएं घर से शादी में जाने के लिए हंसी-खुशी निकली थी। लेकिन लिफ्ट लेते ही मौत इस तरह से आई कि देखने वालों में चीख पुकार मच गई। तस्वीरें देखिए... 



Horrible car accident two women death during going for marriage in champawat
चंपावत में कार हादसा

रविवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर तिलौन के पास एक कार पर पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक को हल्की चोट आई है। 

Horrible car accident two women death during going for marriage in champawat
चंपावत में कार हादसा

चालक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। दोनों महिलाएं लिफ्ट लेकर लोहाघाट में एक विवाह समारोह में जा रही थीं। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने बताया कि सुबह 11.30  बजे चंपावत से लोहाघाट को जा रही एक एस्टीम कार (यूपी 16 के/8119) पर तिलौन के पास एक पड़े गिर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Horrible car accident two women death during going for marriage in champawat
चंपावत में कार हादसा

कार के पिछले हिस्से में पेड़ के गिरने से छतार निवासी भगवती पांडेय (55) पत्नी केशव दत्त पांडेय और कनलगांव चंपावत निवासी दुर्गा देवी (72) पत्नी प्रेम बल्लभ पांडेय की मौत हो गई। दोनों महिलाएं कार में लिफ्ट लेकर लोहाघाट में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। 

विज्ञापन
Horrible car accident two women death during going for marriage in champawat
चंपावत में कार हादसा

कार चला रहे चक्कूगांव श्रीखंड चौड़ चंपावत निवासी कार स्वामी विनोद चौधरी (42) पुत्र त्रिलोक सिंह चौधरी को हल्की चोट आई है। उसे 108 से जिला अस्पताल लाया गया, जहां मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed