छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट में सरकार की ओर से असमर्थता जताने के बाद डीएवी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों की ओर से कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने से कई छात्र बाहर ही रह गए। विभिन्न संगठनों से जुड़े छात्रों ने हंगामा कर कॉलेज बंद करा दिया। साथ ही वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार पर चुनाव ना कराने की मंशा का आरोप लगाया।
Student Union Election: डीएवी में छात्रों का हंगामा, ऋषिकेश में इस हरकत के बाद पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:28 PM IST
सार
उत्तराखंड में इस बार छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। नैनीताल हाईकोर्ट ने जनहित याचिक निस्तारित की है। फैसला आते ही छात्रों ने इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए। छात्रों में इस कदर गुस्सा है कि वह अपनी बात मनवाने के लिए पानी की टंकियों पर चढ़ गए। जिस कारण पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन