स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए नए साल से कुछ नई सुविधाएं दी हैं तो कुछ नियमों में बदलाव भी किए हैं। आप भी जानिए...
2 of 9
एसबीआई
- फोटो : File Photo
सबसे बड़ा बदलाव एसबीआई ने जो किया है वह है चैकबुक को लेकर। जी हां, आज से एसबीआई की पांच सहायत बैंकों की शाखाओं की चैकबुक नहीं चलेंगी। अब इसके लिए आपको बैंक जाकर ही जानकारी लेनी पड़ेगी।
स्टेट बैंक में विलय हुए पांच बैंक 'स्टेट बैंक ऑफ पटियाला', स्टेट बैंक ऑप बीकानेर एडं जयपुर, स्टेट बैंक ऑप त्रावणकोर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, और भारतीय महिला बैंक की चैकबुक अब नहीं चलेगी। इसके अलावा डेबिट कार्ड के साथ ही छोटी बचत योजनाओं, उर्वरक सब्सिडी के साथ ही कुछ और बदलाव होंगे।
नए साल से डेबिट कार्ड से दो हजार की खरीददारी पर कोई फीस नहीं लगेगी। 1 जनवरी से जब भी आप 2000 रुपये तक का सामान खरीदेंगे, तो आपको किसी भी तरह का एमडीआर चार्ज नहीं देना होगा। इसलिए सामान खरीदते समय जरूर ध्यान रखें कि कोई आप से अवैध वसूली तो नहीं कर रहा।
बैंक नए साल में नेत्रहीनों, दिव्यांगों और उम्र दराजों को बैंकिंग सेवाएं घर पर ही उपलब्ध कराएगा। इसके लिए उन्हें अपना खाता आधार से लिंक कराना होगा। बैंक अधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि बैंक ने नए साल में नए निर्देश जारी किए हैं। इसमें इन लोगों को चेक बुक इशू करेगा। जिसके बाद इन लोगों को बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।