रक्षाबंधन नजदीक आते ही शहर के बाजार राखियों से सजने लगे हैं। विभिन्न राखियों के साथ ही इस बार खास राखियां बहनों को खूब पसंद आ रही है। भाइयों को नजर से बचाने के लिए ऐसी ही राखी बाजार में मिल रही है। शहर में रक्षासूत्र के साथ रोली चावल रखने के लिए फैंसी पर्स पाउच और गिफ्ट की खरीददारी शुरू हो गई है।
Raksha bandhan 2018: भाई को बुरी नजर से बचाएंगी ये स्पेशल राखियां, बाजार में बढ़ी डिमांड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ से दो सौ रुपये में मिलने वाली राखी रेशम के धागे में पिरोयी हुई है। राखी को नीले कार्ड में सजाया गया है। जिस पर भाइयों के लिए एक कोटेशन भी लिखा है। रंगीन कागजों पर गोल्ड अक्षरों में खिला हुआ बहन भाई के प्यार का संदेश देता कार्ड 50 से सौ रुपये में अधिक पसंद किया जा रहा है।
राखी विक्रेता ने बताया कि बहनें कार्ड खरीद रही हैं। जिनके भाई शहर से दूर रहते हैं, उन्हें ये कार्ड बहुत पसंद आ रहे है। भाई के साथ भाभी के लिए राखी की भी डिमांड है। वहीं सेंट वाली राखी भी डिमांड में है। इस राखी को बांधने के बाद पूरे दिन खुशबू महकती रहेगी।
बाजार में गिफ्ट फॉर ब्रदर और गिफ्ट फॉर सिस्टर टैग किए हुए गिफ्ट पैकेज नई वैरायटी में उपलब्ध हैं। कीमत भी लोगों की जेब और बजट को देखते हुए रखी गई है। इस पैकेज में पर्स, चॉकलेट, ज्वेलरी आदि शामिल है। वहीं चांदी की धागे वाली राखियों पर भी ब्रो, ब्रदर के साथ ही कई तह के कोट लिखी राखियां बाजार में उपलब्ध हैं।
राखियों की रेंज
लूंबा राखी, 30-40
गोल्ड प्लेटेड राखी- 50- 600
सिल्वर प्लेटेड राखी - 50- 600
राखी कार्ड - 50- 300
चांदी की राखियां - 400 -600