{"_id":"5b7f955e42c7924658643d8e","slug":"bad-news-for-government-contract-employees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सरकारी विभागों के संविदा कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, पढ़कर बढ़ जाएगी टेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी विभागों के संविदा कर्मचारियों के लिए बुरी खबर, पढ़कर बढ़ जाएगी टेंशन
Sat, 25 Aug 2018 04:51 PM IST
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
अनिल चन्दोला/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Aug 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
employee
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरकारी विभागों में काम कर रहे संविदा कर्मचारियों के लिए बुरी खबर है। उपनल के इस फरमान को पढ़कर कर्मचारियों की टेंशन बढ़ जाएगी। उपनल ने निर्णय लिया है कि, 60 साल की आयु पूरी कर चुके उपनल कर्मचारी सेवानिवृत्त किए जाएंगे।
2 of 5
document
उपनल ने सभी विभागों को पत्र भेजकर ऐसे कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। विभागों को सेवानिवृत्ति से एक माह पहले उपनल को सूचना देनी होगी ताकि उन्हें दूसरे कार्मिक उपलब्ध कराए जा सकें। वर्ष 2004 में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम (उपनल) का गठन किया गया था।
3 of 5
old man
तब अधिकतम 45 वर्ष आयु तक के पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को तैनाती दी गई। बाद के वर्षों में बड़ी संख्या में गैर सैन्य पृष्ठभूमि के लोगों को भी उपनल के माध्यम से अलग-अलग विभागों में नौकरियां प्रदान की गई। अब करीब 14 वर्ष बाद इनमें से कई लोग 60 वर्ष की आयु के पास पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
retirement
उपनल ने विभागों को पत्र भेजकर ऐसे सभी कार्मिकों का ब्योरा तलब किया है, जो 60 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे हैं। वहीं, पूर्व सैनिकों ने इस निर्णय पर कड़ी नाराजगी जताई है। पूर्व सैनिकों के अनुसार, उपनल के शासनादेश में कहीं भी 60 वर्ष सेवानिवृत्ति आयु निर्धारित नहीं है।
विज्ञापन
5 of 5
नोटिस
- फोटो : demo pic
प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण आनंद वर्द्धन ने बताया कि उन्हें भी आयु सीमा को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं है। वहीं, एमडी उपनल ब्रिगेडियर पीपीएस पाहवा (सेनि) ने कहा कि सेवानिवृत्ति की आयु सीमा 60 वर्ष है, इसलिए नोटिस भेजा गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।