वैसे तो भारत में कई ऐसी जगह है जो पुरातन काल की कहानियों को बयां करती हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं एक ऐसी कहानी जो आज भी हकीकत बनी हुई है। कहते हैं राजा भगीरथ की कड़ी तपस्या के बाद माँ गंगा धरती पर आई। लेकिन एक ऐसी जगह भी है जहां माँ गंगा खुद भगवान शिव की परिकृपा करती है।
भारत में ऐसा स्थान जहां मां गंगा खुद करती है शिव की परिक्रमा, जानिए रोचक कथा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा जाता है कि आज भी भागीरथी की धारा इन्हीं कुंडों से होकर आगे बढ़ती है। पुराणों में भी इन दो कुंडों का उल्लेख किया गया है। इतना ही नहीं इनकी खूबसूरती निहारने के लिए दुनिया भर से सैलानी हर साल यहां पहुंचते हैं।
कहा जाता है कि गंगोत्री में एक शिला पर बैठकर राजा भगीरथ ने साढ़े पांच हजार साल तक तपस्या की थी। राजा भगीरथ ने जिस शिला पर बैठकर तपस्या की थी, उसे भगीरथ शिला कहते हैं। ये शिला आज भी आपको यहां दिख जाएगी।
मान्यता है कि जब गंगा स्वर्ग से धरती पर उतरी तब गंगोत्री मंदिर से कुछ दूरी पर ही राजा भगीरथ ने सूर्यदेव को जल चढ़ाया था। यहां भागीरथी एक धारा के रूप में पूरब दिशा की ओर कुंड में गिरती है। गंगोत्री मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर गौरी कुंड स्थित है। ये कुंड गंगा के बीच में विद्यमान है।
कहा जाता है कि गौरी कुंड में भगवान शंकर ने मां गंगा को अपनी जटाओं में धारण किया था। आज भी यहां पर पत्थर का एक शिवलिंग है। इस ही शिवलिंग की गंगा परिक्रमा करती हैं।
इस शिवलिंग के दर्शन शीतकाल में तब होते हैं, जब भागीरथी का जलस्तर कम रहता है। इस तरह की भी मान्यता है कि गौरीकुंड के अलावा रामेश्वरम में भी गंगा जल नहीं चढ़ाया जाता।
(अमर उजाला इन तथ्यों की तस्दीक नहीं करता है। यह केवल मान्यताओं के आधार पर प्रस्तुत किए गए हैं।)