फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मोक्ष के लिए भगवान भोलेनाथ ने की कठोर तपस्या, फिर डोलने लगी धरती

Thu, 31 Aug 2017 04:45 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 31 Aug 2017 04:45 PM IST
विज्ञापन
place where lord shiva did pray for beatitude
पाताल रुद्रेश्‍वर

क्या आप यकीन करेंगे, ज‌िन भगवान श‌िव के दर्शन करने मात्र से ही मोक्ष की प्राप्त‌ि हो जाती है, उन्हीं महादेव ने भी सद‌ियों पहले मोक्ष पाने के ल‌िए यहां तपस्या की थी। हम आपको बता रहे हैं उसी रोचक घटना के बारे में। 



उत्तराखंड के चंपावत ज‌िले में बनी पाताल रुद्रेश्वर गुफा क‌िसी चमत्कार से कम नहीं। मान्यता है क‌ि जब यहां भगवान श‌िव ने तपस्या की थी इसके बाद ही उन्हें मोक्ष की प्राप्त‌ि हुई थी।

place where lord shiva did pray for beatitude
पाताल रुद्रेश्‍वर

इतना ही नहीं देवी दुर्गा ने इस गुफा का रास्ता खुद बताया था। 40 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़ी पाताल रुद्रेश्वर गुफा की खोज 1993 में की गई थी। कहा जाता है क‌ि देवी दुर्गा ने एक 14 साल के बालक को सपने में इस गुफा का रास्ता बताया था। इससे पहले इस गुफा को च्मेडों खान या घर (चमकादड़ों का निवास) कहते थे कोई भी इस गुफा मैं नहीं जाता था।

place where lord shiva did pray for beatitude
पाताल रुद्रेश्‍वर

यह गुफा रीठा साह‌िब से कुछ ही दूरी पर है। एक दिन गाँव एक लड़का अपने गायों को इस गुफा के पास चारा रहा था तो वो उस गुफा के अन्दर गया। किसी गाँव वाले ने उसको उस गुफा मैं जाते देखा तो जब वो बाहर निकला तो उसने पूछा इसके अन्दर क्यों गया तो उस बालक ने बताया मैंने कल रात सपने मैं ये गुफा देखी जैसा मैंने सपने मैं देखा था हकीकत मै वैसी ही गुफा हैं तब उस आदमी ने गाँव वालों को सारी बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
place where lord shiva did pray for beatitude
lord shiva symbol image

उसी समय गांव के कुछ लोग वहां गए और गुफा के अन्दर जो देखा वो किसी चमत्कार से कम नहीं था। वहां पर तीन छोटी छोटी गुफाएं है जिनमें चमकादड रहते हैं। एक बड़ी गुफा है। गुफा के अन्दर एक छोटा सा कुंड हैं जिसके किनारे पर बैल रुपी सफ़ेद पत्थर की आकृति बनी हैं और कुंड के बीचों बीच सफ़ेद पत्थर का शिव लिंग बना हुवा है।

शिव लिंग के उप्पर प्राकृतिक रूप से पानी की 5 धाराएँ चट्टान से गिरती हैं इस जगह पर गुफा की उचाई ज्यादा नहीं हैं लगभग 5 फिट होगी इस कुंड से 6 मीटर की दूरी पर चट्टान में कान लगाने से एसी आवाज आती हैं जैसे की चट्टान के अन्दर बहुत बड़ी नदी बह रही हो।

विज्ञापन
place where lord shiva did pray for beatitude
lord shiva with goddess parvati

गुफा के बारे में जानकारी म‌िलते ही यहांह लोगों का तांता लग गया। लोगों का मानना है क‌ि इस गुफा में साक्षात श‌िव के दर्शन होते हैं। ऐसा लगता है क‌ि श‌िव अब भी यहां तपस्या कर रहे हैं। (बता दें कि यह सभी बातें पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed