यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पूरे देश में वे चर्चाओं में रहे। लेकिन इस खास मौके पर उनके गांव में कैसा माहौल था, आगे जानिए...
2 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ और उदयभान करवरिया
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को 46 साल के पूरे होकर 47वें में प्रवेश कर गए हैं। यमकेश्वर के पंचूर गांव में 5 जून, 1972 को आनंद सिंह बिष्ट और सावित्री देवी के यहां जन्मे योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) के जन्मदिन को लेकर उनके गांव में हर कोई उत्सुक था।
3 of 7
cm yogi
- फोटो : amarujala
सोमवार को योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर उनके पंचूर गांव में परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर योगी की लंबी आयु की कामना की। कोटद्वार में उनके पीजी कालेज के सठपाठियों ने भी योगी का जन्म दिन मनाकर उन्हें शुभकामनाएं भेजीं।
बता दें कि सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर के योगी आदित्यनाथ का बाल्यकाल यमकेश्वर की वादियों में ही बीता। कक्षा एक से आठवीं तक की शिक्षा उन्होंने गांव के पास के प्राथमिक विद्यालय ठांगर से ग्रहण की। उन दिनों में भी वह शांत एवं एकांतप्रिय रहे।
कक्षा नौ की पढ़ाई उन्होंने जनता इंटर कालेज चमकोटखाल में की, लेकिन हाईस्कूल के लिए वह अपने पिता आनंद सिंह बिष्ट के साथ टिहरी के गजा हाईस्कूल चले गए। उनके पिता तब वहां वन विभाग में सेवारत थे। इंटरमीडिएट के लिए वह ऋषिकेश स्थित भरत मंदिर इंटरकालेज चले आए। 1986 में इंटरमीडिएट करने के बाद वह बीएससी करने के लिए कोटद्वार आ गए।