फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Somvati Amavasya: हरिद्वार में 45 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, हाईवे पर रेंगकर चले वाहन, तस्वीरें

Mon, 08 Apr 2024 10:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd 45 lakh Devotees gathered for ganga Snan Traffic Jam Photos
हरिद्वार में आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर प्रशासन के अनुसार 45 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने घाटों पर घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए धार्मिक अनुष्ठान कराए।

देशभर के कई राज्यों से आए लोग तड़के चार बजे से ही गंगा घाटों पर पहुंच गए थे। पूरे शहर में हर-हर गंगे की गूंज के साथ घाट पूरे दिन दिन खचाखच भरे रहे। स्नान के साथ दान और गोपूजन का क्रम पूरे दिन चला।

सोमवार को धर्मनगरी में सोमवती अमावस्या स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके चलते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और दिनभर जाम की समस्या बनी रही। 

Elections 2024: 11 अप्रैल को ऋषिकेश के आईडीपीएल में होगी पीएम मोदी की रैली, सीएम धामी ने किया भूमि पूजन

Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd 45 lakh Devotees gathered for ganga Snan Traffic Jam Photos
हरिद्वार में जाम - फोटो : अमर उजाला

स्नान पर्व पर उमड़ी भारी भीड़ के चलते पूरे शहर में रूट परिवर्तित किए गए थे। आबादी से होकर गुजर रही भारी भीड़ का आवागमन लगातार जारी रहा। कई राज्यों के लोगों ने स्नान किया और शाम को लौट गए। वहीं काफी संख्या में लोग मंगलवार को पहले नवरात्र का अनुष्ठान धर्मनगरी में करने के लिए ठहरे हैं।

Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd 45 lakh Devotees gathered for ganga Snan Traffic Jam Photos
हरिद्वार में आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

माता मनसा देवी, चंडी देवी, दक्षिण काली, दक्ष मंदिर कनखल, शीतला माता मंदिर के अलावा बिल्वकेश्वर स्थित सती कुंड मंदिर में आज सुबह से नवरात्र का अनुष्ठान शुरू होगा। इस नवरात्र पर्व के लिए रुकी भारी भीड़ से पूरी रात शहर के गली कूचे और मार्ग मेले के माहौल में रमे दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd 45 lakh Devotees gathered for ganga Snan Traffic Jam Photos
हरिद्वार में आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी घाट पर शाम 6:30 बजे मां गंगा की आरती में भी अपार भीड़ उमड़ी। सभी ने मां गंगा की आरती उतारी और मनोवांछित फल की कामना के साथ नव संवत्सर में शुभ फलदायी दिन गुजारने का आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
Somvati Amavasya 2024 Huge Crowd 45 lakh Devotees gathered for ganga Snan Traffic Jam Photos
हरिद्वार में आस्था का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

शहर की सभी पार्किंग सुबह ही वाहनों से फुल हो गई। दिनभर पुलिसकर्मी वाहनों को निकलवाते हुए यातायात दुरुस्त करवाने में जुटे रहे। देर शाम गंगा आरती के बाद श्रद्धालु गंतव्य की ओर लौटे रात तक यातायात सामान्य हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed