जम्मू कश्मीर में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई एसएसबी के जवान की मौत के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। एसएसबी के जवान अतर सिंह के पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव धनारी पट्टी के ढुंगालगांव पहुंचे, जहां परिजनों ने उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।
2 of 4
atar singh cremation
- फोटो : AmarUjala
एसएसबी के जवानों ने देर शाम पैतृक घाट देवीधार में जवान को सैन्य सलामी दी। अतर सिंह को उनके बड़े बेटे विपिन ने मुखाग्नि दी। जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम डुंडा सौरभ असवाल मौजूद थे। राजस्थान से लौटे जवान अतर सिंह के पिता कल्याण सिंह और बड़े भाई गंगा सिंह देवीधार में ही उनकी अंतिम विदाई में शामिल हुए।
3 of 4
atar singh cremation
- फोटो : AmarUjala
पूर्व विधायक गोपाल रावत, ब्लॉक प्रमुख डुंडा कनक पाल परमार, प्रमुख भटवाड़ी चंदन सिंह पंवार, लोकेंद्र बिष्ट, विष्णुपाल रावत सहित कई लोग जवान की अंतिम विदाई में शामिल हुए। एसएसबी की 5वीं बटालियन में बतौर एएसआई पद पर तैनात अतर सिंह के पार्थिव शरीर के साथ आए दो जवानों ने बताया यह घटना जम्मू के पुलिस हैड क्वार्टर में 21 सितंबर को शाम करीब 7-8 बजे हुई।
4 of 4
atar singh cremation
- फोटो : AmarUjala
बताया जा रहा है कि जब जवान अतर सिंह अपनी राइफल साफ कर रहा था, तो तभी उससे दो गोलियां चल गई, जो अतर सिंह की ठोड़ी से पार कर गई। घायल अवस्था में उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई थी।