फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि में बदला मौसम: झमाझम बारिश से शुरू हुआ दिन, धनोल्टी में बिखरी बर्फ की चादर

Mon, 12 Feb 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 12 Feb 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
snowfall and rain uttarakhand weather
kedarnath - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में सोमवार को तड़के से ही मौसम ने करवट ले ली। कुमांऊ सहित गढ़वाल के अधिकतर इलाकों में झमाझम बारिश से साथ दिन की शुरुआत हुई। वहीं मौसम में हुए बदलाव से राज्य में सैलानियों के चेहरे खिल गए। सोमवार को दोपहर बाद  केदारनाथ धाम में भी बर्फबारी हुई।

snowfall and rain uttarakhand weather
snowfall in uttarakhand
सोमवार को धनोल्टी, सुरकंडा देवी मंदिर में हिमपात हुआ। पर्यटकों ने धनोल्टी की ओर रुख किया । प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरकंडा और धनोल्टी में सुबह से ही बर्फवारी शुरू हो गई थी। मसूरी में भी रात में भारी बर्फवारी हो सकती है। केदारनाथ और मसूरी की ऊंची वादियों में भी बर्फबारी शुरु हो गई है। यमुनोत्री धाम में सुबह सात बजे से बारिश को दौर शुरू हो गया। जबकि धाम की कालिंदी पहाड़ी पर बर्फबारी भी शुरू हो गई। पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश शुरू हो गई। यहां ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, छिपलाकेदार, खलिया टॉप में सोमवार सुबह से बर्फबारी हो रही है। निचले हिस्सों मे भी बर्फबारी की सम्भावना बन रही है।

 
snowfall and rain uttarakhand weather
rain - फोटो : himanshu soni
राजधानी देहरादून, रुद्रपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, सहित गढ़वाल और कुमाऊं के मैदानी और पहाड़ी इलाके ठंड की चपेट में आ गए। वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार सुबह से शाम तक कई दौर की बारिश हो सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall and rain uttarakhand weather
snowfall
उधर, रविवार देर शाम बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, लाल माटी, फूलों की घाटी सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। केदारनाथ धाम में घने बादल छाए रहे। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम व हर्षिल सहित निचले इलाकों में दोपहर बाद  से बादल छाए रहे।

 
विज्ञापन
snowfall and rain uttarakhand weather
hailstorm
ऊंचाई वाले अधिकांश पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के अलावा कुछ इलाकों में ओले पड़ सकते हैं। वहीं रविवार देर रात से कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने विंटर सीजन में अब तक रही बारिश की कमी दूर होने की संभावना जताई है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार सोमवार को लगभग पूरे दिन कई दौर में बारिश होगी। सुबह से दोपहर बाद तक बारिश होने की पूरी संभावना है। शाम व रात को रुक-रुक कर बारिश हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed