फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवक ने बर्फ से बनाया छह फीट लंबा शेर, देखने वालों की उमड़ रही भीड़, तस्वीरें...

Mon, 13 Jan 2020 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Snow Tiger Idol Made by Artist Boy Attract Tourist in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

मसूरी में बर्फबारी हुई तो लोग बर्फ का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं लोग बर्फ में अलग-अलग तरह की कलाकृतियां भी बना रहे हैं। मसूरी के धनोल्टी बाईपास अंडा खेत निवासी इमरान हुसैन ने बर्फ पर शेर की सुंदर कलाकृति तैयार की है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 

Snow Tiger Idol Made by Artist Boy Attract Tourist in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

मूर्तिकार इमरान सामान्य तौर पर मिट्टी और सीमेंट की मूर्तियां बनाते हैं। बर्फबारी होने पर उन्होंने अपने दोस्तों के साथ करीब सात घंटे की मेहनत से लगभग छह फीट लंबे शेर की कलाकृति तैयार की।

Snow Tiger Idol Made by Artist Boy Attract Tourist in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी इस कलाकृति को खूब पसंद कर रहे हैं। लोग बर्फ के शेर के साथ फोटो और सेल्फी भी ले रहे हैं। सफेद बर्फ की यह कलाकृति दूर से देखने में संगमरमर जैसी लग रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow Tiger Idol Made by Artist Boy Attract Tourist in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को पहाड़ों की रानी मसूरी में देर शाम फिर मौसम का मिजाज बदल लिया। आसमान में छाए काले बादल एकाएक गरजने लगे और बारिश के साथ ओले गिरने लगे। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। अब फिर मसूरी और आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Snow Tiger Idol Made by Artist Boy Attract Tourist in Mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बर्फ बारी और बारिश की संभावना जताई है। इस चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed