फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देवभूमि में ऐसे मनाई लोहड़ी, सुंदरी-मुंदरी के गीत गाकर ढोल बजाकर किया भांगड़ा, तस्वीरें... 

Mon, 13 Jan 2020 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Jan 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Lohri 2020 Celebration in uttarakhand during rainfall photos
- फोटो : अमर उजाला

देवभूमि उत्तराखंड में सोमवार को लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। देहरादून में इस दौरान भंगड़ा और पंजाबी गीत संदरिये मुंदरिये तेरा कौन विचारा... आदि से माहौल में उत्साह भर गया। लोगों ने भंगड़ा किया और एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने सबद कीर्तन के साथ ही सामूहिक रूप से लोहड़ी जलाई गई।


 

Lohri 2020 Celebration in uttarakhand during rainfall photos
- फोटो : अमर उजाला

अंत में मूंगफली, रेवड़ी, तिल आदि का प्रसाद वितरित किया। महासभा की ओर से गुरुद्वारा रेसकोर्स के खुले मैदान में लोहड़ी का आयोजन किया। इस दौरान मंजीत सिंह ने सबद सब तो बढ़ा सतगुरु नानक, जिन कल राखी मेरी..., सुनील अरोड़ा ने गंगा की लहर मेरी टूटी रे जंजीर... का गायन कर संगत को निहाल कर दिया। 

Lohri 2020 Celebration in uttarakhand during rainfall photos
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान मेयर सुनील उनियाल गामा, अनिल गोयल सहित कई गण्यमान्य व्यक्तियों ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और लोगों के साथ लोहड़ी मनाई। इस दौरान भंगड़ा किया और एक दूसरे को लोहड़ी की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला प्रभारी पंजाबी महासभा एस आनंद ने प्रदेश में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए अभियान का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने गुरु का लंगर भी छका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lohri 2020 Celebration in uttarakhand during rainfall photos
- फोटो : अमर उजाला

कार्यक्रम में डॉ. आरके जैन, राजीव घई, एसपी कोचर, हरपाल सेठी, अमित सचदेवा सेवा सिंह मठारु, देवेंद्र पाल मोंटी, बलबीर सिंह साहनी, गुरु दीप सिंह सहातो, जगमिंदर सिंह छाबड़ा, सेवा सिंह मठारू आदि मौजूद थे। श्री श्याम सुंदर मंदिर पटेलनगर में भी लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान भक्तों ने लोहड़ी की पूजा अर्चना कर परिक्रमा की और भंगड़ा के साथ लोहड़ी जलाई। 

विज्ञापन
Lohri 2020 Celebration in uttarakhand during rainfall photos
- फोटो : अमर उजाला

इस दौरान महिला संकीर्तन मंडल ने भजन और लोहड़ी के गीत गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध किया। शाम को गणेश जी की पूजा अर्चना कर कथा की गई। इस दौरान प्रधान अवतार मुनियाल, ओम प्रकाश सूरी, गोविंद मोहन, भूपेंद्र चड्ढा, चंद्रमोहन आनंद, हेमा आदि मौजूद थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed