फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फबारी के बाद केदारनाथ से आई एक्सक्लूसिव तस्वीरें, देखिए पैदल मार्ग का क्या है हाल...

Fri, 13 Mar 2020 10:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Mar 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Snow Thick Blanket in Kedarnath Dham, team returned, Exclusive photos
- फोटो : अमर उजाला

लगातार हो रही बर्फबारी के चलते केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने वाली करीब 104 सदस्यीय टीम लौट गई है। बीते तीन दिनों से यात्रा मार्ग पर केदारनाथ से छोटी लिंचौली तक जमीं बर्फ हटाने में भारी मुश्किलें हो रही हैं। मौसम विभाग द्वारा दो दिन का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद फिर से मौसम खुलते ही टीम बर्फ हटाने में जुट जाएगी।

Snow Thick Blanket in Kedarnath Dham, team returned, Exclusive photos
- फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी के निर्देशों पर बीते फरवरी माह के अंत से केदारनाथ यात्रा मार्ग में बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया। इसके लिए 44 यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के जवान और 60 वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर काम पर लगाए गए। 

Snow Thick Blanket in Kedarnath Dham, team returned, Exclusive photos
- फोटो : अमर उजाला

हालांकि इस टीम द्वारा भीमलबली से छोटी लिंचौली तक मार्ग से बर्फ हटाने का काम जारी था, लेकिन बीते तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से यहां काम करना मुश्किल हो गया है। बड़ी लिंचौली और छोटी लिंचौली के बीच ग्लेशियर टूट रहे हैं, जिससे काम करना खतरनाक हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow Thick Blanket in Kedarnath Dham, team returned, Exclusive photos
- फोटो : अमर उजाला

बर्फबारी और बारिश से हो रही परेशानियों को देखते हुए 104 सदस्यीय टीम शुक्रवार को लौट गई है। वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि रास्ते में बारिश और बर्फबारी में काम करना मुश्किल हो रहा है। संभावित खतरों को देखते हुए टीम सुरक्षा की दृष्टि से वापस आई है। 

विज्ञापन
Snow Thick Blanket in Kedarnath Dham, team returned, Exclusive photos
- फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग द्वारा दो दिन का अलर्ट है। इसके बाद फिर से मौसम खुलते ही टीम बर्फ हटाने में जुट जाएगी। इधर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि वाईएमएफ के कुछ लोग होली के लिए वापस आए थे जबकि कुछ मौसम को देखते हुए वापस लौटे हैं। मौसम ठीक होते ही फिर से टीम बर्फ हटाने के काम में लगाई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed