फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-चीन सीमा पर शिवालय में दिखने लगे 'बाबा बर्फानी', सामने आई पहली तस्वीर, देखिए...

Sun, 24 Nov 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Nov 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
Snow Shivling of Baba barfani see this year In niti valley saw first photo
- फोटो : अमर उजाला

चमोली जिले की नीती घाटी में भारत-तिब्बत(चीन) सीमा पर स्थित अंतिम शिवालय में बाबा बर्फानी प्रकट होने लगे हैं। नीती गांव के युवकों का दल तीन दिन पहले घाटी के लिए रवाना हुआ था। इसके बाद बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है। 

Snow Shivling of Baba barfani see this year In niti valley saw first photo
- फोटो : फाइल फोटो

सीमांत क्षेत्र के गांव नीती में एक गुफा स्थित है। यहां बाबा बर्फानी का मंदिर है, जिसे लोग टिमरसैण शिवालय के रूप में जानते हैं। सर्दियों में यहां भारी बर्फ पड़ जाती है। पहाड़ी से टपकने वाला पानी बर्फ बनकर शिवलिंग का आकार ले लेता है। 

Snow Shivling of Baba barfani see this year In niti valley saw first photo
- फोटो : अमर उजाला

इसके बाद यहां पर बर्फ का शिवलिंग तैयार हो जाता है। इसी को बाबा बर्फानी कहा जाता है। नीती घाटी के ग्राम प्रधान आशीष राणा ने बताया कि तीन दिन पहले गांव के युवाओं का दल वहां गया था। उन्होंने बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow Shivling of Baba barfani see this year In niti valley saw first photo
- फोटो : फाइल फोटो

वहां इस समय भारी बर्फ पड़ने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। झरने और नदियां तक जम गई हैं। सरकार ने पिछले साल यहां शीतकालीन यात्रा शुरू करने की योजना बनाई थी, लेकिन भारी बर्फबारी के चलते यात्रा शुरू नहीं हो पाई।

विज्ञापन
Snow Shivling of Baba barfani see this year In niti valley saw first photo
- फोटो : फाइल फोटो

प्रशासन का कहना है कि माणा गांव में तीर्थाटन को बढ़ावा देने और यात्रा में शामिल होने वाले यात्रियों के रात्रि प्रवास की व्यवस्था के लिए होम स्टे योजना शुरू की जाएगी। इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिल सकेगा। यात्रा के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देना है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed