फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarkashi Nelong Valley: घाटी के चोरगाड में ट्रैप कैमरे में कैद हुआ हिम तेंदुआ, 35-40 हिम तेंदुओं की संभावना

Wed, 05 Apr 2023 10:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Apr 2023 10:43 AM IST
विज्ञापन
Snow leopard captured on trap camera in Chorgad Nelong Valley Gangotri National Park Uttarakhand news
नेलांग घाटी के चोरगाड में हिम तेंदुआ हुआ ट्रैप कैमरे में कैद - फोटो : अमर उजाला

नेलांग घाटी के चोरगाड क्षेत्र में हिम तेंदुए की चहलकदमी ट्रैप कैमरे में कैद हुई है। पिछले साल शीतकाल के लिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट बंद होने से पूर्व पार्क प्रशासन ने क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर 40 ट्रैप कैमरे लगाए थे। पार्क प्रशासन की टीम धीरे-धीरे इन ट्रैप कैमरों को निकाल रही है।



गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में करीब 35 से 40 हिम तेंदुए होने का अनुमान है। यहां हिम तेंदुए के साथ भूरा, काला भालू, लाल लोमड़ी, हिमालयन मोनाल, भरल, अरगली भेड़ आदि कई वन्यजीव पाए जाते हैं। शीतकाल में वन्यजीवों की निगरानी व अनुसंधान के उद्देश्य से पार्क प्रशासन यहां ट्रैप कैमरे लगाता है।

पिछले साल भी पार्क प्रशासन ने पार्क क्षेत्र के केदारताल, गोमुख ट्रैक, नेलांग घाटी के कारछा, चोरगाड, तिरपानी व नीलापानी तथा भैंरोघाटी, गरतांग गली में कुल 40 ट्रैप कैमरे लगाए थे। हाल में पार्क प्रशासन की एक टीम नेलांग घाटी के चोरगाड में लगाए गए ट्रैप कैमरों को निकालकर लाई जिसमें से एक ट्रैप कैमरे में हिम तेंदुआ घूमता हुआ दिखा है जबकि एक अन्य में तस्वीर कैद हुई है।

Snow leopard captured on trap camera in Chorgad Nelong Valley Gangotri National Park Uttarakhand news
नेलांग घाटी के चोरगाड में दिखा हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

भारतीय वन्यजीव संस्थान की टीम ने भी नेलांग घाटी में वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने व अनुसंधान के मकसद से 65 कैमरे लगाए हैं।

Snow leopard captured on trap camera in Chorgad Nelong Valley Gangotri National Park Uttarakhand news
नेलांग घाटी के चोरगाड में हिम तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

वन्यजीव संस्थान से जुड़ी रिसर्च स्कॉलर डाॅ. रंजना पाल ने बताया कि मौसम अनुकूल नहीं होने के चलते अभी ट्रैप कैमरे नहीं निकाले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow leopard captured on trap camera in Chorgad Nelong Valley Gangotri National Park Uttarakhand news
नेलांग घाटी पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने एक-दो सप्ताह बाद कैमरों को निकालने की बात कही।

 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में मिले 45 नए कोरोना संक्रमित मरीज, सक्रिय मामले का आंकड़ा 96 पहुंचा

विज्ञापन
Snow leopard captured on trap camera in Chorgad Nelong Valley Gangotri National Park Uttarakhand news
नेलांग घाटी - फोटो : अमर उजाला

ट्रैप कैमरों, कैमरों और मोबाइल कैमरों में बार-बार हिम तेंदुओं की तस्वीरें व वीडियो फुटेज कैद होना इस बात का संकेत है कि पार्क क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ रही है। -आरएन पांडेय, उप निदेशक, गंगोत्री नेशनल पार्क।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed