केदारपुरी अभी भी बर्फ से ढकी है। यहां छह फीट से अधिक बर्फ मौजूद है। मजदूरों ने बर्फ को काटकर आवाजाही के लिए एक फीट चौड़ा रास्ता बनाया है। कई दिनों से 24 घंटे तापमान माइनस में होने से मजदूरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
{"_id":"5e00c1cd8ebc3e879b77f1e3","slug":"snow-in-kedarnath-temperature-reached-minus-13-exclusive-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ में माइनस 13 तक पहुंचा तापमान, तस्वीरों में देखें बर्फ से घिरा धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ में माइनस 13 तक पहुंचा तापमान, तस्वीरों में देखें बर्फ से घिरा धाम
Tue, 24 Dec 2019 10:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 24 Dec 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को धाम में अधिकतम तापमान माइनस छह और न्यूनतम माइनस 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 12 दिसंबर से यहां बिजली और संचार सेवा भी ठप पड़ी है। केदारनाथ से लौटी चार सदस्यीय वुड स्टोन की टीम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से धाम में मौसम ठीक है, लेकिन मंदिर परिसर से लेकर पूरे क्षेत्र में 6 फीट से अधिक बर्फ अब भी मौजूद है।
- फोटो : अमर उजाला
सुबह से लेकर रात तक शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। इन हालात में बर्फ सफाई का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। बर्फबारी के बाद से बिजली और संचार सेवा के ठप होने से मजदूरों और अन्य लोगों को दिक्कतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
इधर, कंपनी के टीम प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि अभी पुनर्निर्माण कार्यों को पुन: शुरू कराना संभव नहीं है। केदारनाथ से पैदल मार्ग पर रामबाड़ा तक काफी बर्फ है, जिस पर आवाजाही करना आसान नहीं है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बीते 12/13 दिसंबर को हुई भारी बर्फबारी के बाद से केदारनाथ का जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। साथ ही वहां सभी पुनर्निर्माण कार्य ठप पड़े हैं।