फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ के आगोश में देवभूमि की खूबसूरत वादियां, बिछ गई चांदी सी चादर, तस्वीरों में जन्नत से नजारे...

Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 14 Dec 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Snow Cover Uttarakhand after High Snowfall in hilly Area Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां बर्फ के आगोश में समा गईं। गढ़वाल से लेकर कुमाऊं तक चारों तरफ चांदी सी चादर बिछी हुई है। नैनीताल, धनोल्टी, औली और चकराता में बर्फबारी से हाड़ कंपाने वाली ठंड बढ़ गई है।



Snow Cover Uttarakhand after High Snowfall in hilly Area Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

पहाड़ों की रानी मसूरी में शुक्रवार को मौसम में बदलाव हुआ है। तापमान में गिरावट आने से अचानक ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं, ठंड बढ़ने से अब बर्फबारी होने की संभावना भी बढ़ गई है। धनोल्टी में बर्फबारी की खबर सुनते ही पर्यटकों ने वहां का रुख कर लिया है। 

Snow Cover Uttarakhand after High Snowfall in hilly Area Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार सुबह हुई बर्फबारी के बाद से ही औली, गंगोत्री-यमुनोत्री और पिथौरागढ़ मार्ग बंद हो गए हैं। चमोली और उत्तरकाशी में कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से कट गया है। उधर, पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग दिल्ली बैंड के पास चट्टान गिरने से बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snow Cover Uttarakhand after High Snowfall in hilly Area Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर हुई बर्फबारी के चलते कुमाऊं के सभी जिलों में शुक्रवार तड़के से शीतलहर का प्रकोप है। मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में भारी बर्फबारी और बारिश की चेतावनी है। 

विज्ञापन
Snow Cover Uttarakhand after High Snowfall in hilly Area Beautiful Photos
- फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा, पहाड़पानी, लोहाघाट और हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और टनकपुर में देर रात से बारिश हो रही है। बर्फबारी के चलते मुनस्यारी थल मोटर मार्ग बंद हो गया है। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों के साथ ही बाजार और निचले इलाकों में भी बर्फबारी जारी है। कपकोट क्षेत्र में खाती, बाछम, लोधुरा लीती, कर्मी विनायल, कर्मी तोली, धाकुड़ी, खलीधार में बर्फबारी और ठंड के चलते आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट पर रखा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed