फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बच्चों के सवालों का जवाब दे रहे थे पीएम मोदी, तभी वहां निकल आया सांप, देखिए...

Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 04 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
Snake Enter in pm narendra modi Model college foundation program in haridwar
वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से बात करते पीएम मोदी

उत्तराखंड के लालढांग क्षेत्र में रसूलपुर मीठीबेरी में राजकीय मॉडल महाविद्यालय के शिलान्यास के दौरान पंडाल के पास सांप निकल आया। सांप को देखते ही पंडाल में अफरा-तफरी मच गई और बच्चे एवं बड़े लोग भी भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारी सांप को दूर ले गए। 

Snake Enter in pm narendra modi Model college foundation program in haridwar
वीडियो क्रांफ्रेंसिंग क्रर्यक्रम में बच्चे

रविवार शाम चार बजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकीय मॉडल महाविद्यालय का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया। जिस समय प्रधानमंत्री बच्चों के सवालों का जवाब दे रहे थे तभी पंडाल के पास सांप निकल आया। 

Snake Enter in pm narendra modi Model college foundation program in haridwar
वीडियो क्रांफ्रेंसिंग क्रर्यक्रम में बच्चे

तेज गति से सांप पंडाल की ओर आते देख बच्चों एवं बड़ों में हड़कंप मच गया। मौजूद पुलिस कर्मियों ने सांप को दूसरी तरफ भगाने का प्रयास किया, लेकिन सांप सीधे पंडाल की ओर आता रहा। बामुश्किल गांवों के गणमान्य लोगों एवं स्कूलों से आए शिक्षकों ने बच्चों को रोकने का प्रयास किया। सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे और वे सांप को जंगल में ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Snake Enter in pm narendra modi Model college foundation program in haridwar
वीडियो क्रांफ्रेंसिंग क्रर्यक्रम में बच्चे

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री दीप्ति रावत ने पंडाल में बैठे बच्चों को भाषण के लिए बुलाया तो ग्रामीण परिवेश की कई बालिका एवं एक नौ साल का बच्चा मंच पर पहुंचा और बेेबाकी से भाषण दिया। कक्षा 11 की छात्रा अंशु ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। 

विज्ञापन
Snake Enter in pm narendra modi Model college foundation program in haridwar
वीडियो क्रांफ्रेंसिंग क्रर्यक्रम में बच्चे

छात्रा दामिनी ने कहा कि बेटियों को पुरुष पैरों की जूतियां समझते हैं और बेटा-बेटी में अंतर समझा जाता है। उन्होंने कहा कि यदि बेटा देर रात आए तो महान, लेकिन यदि लड़की देरी से आए तो आरोपों की झड़ी शुरू हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed