फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand CM dhami announces PRD honorarium hike CM sports clubs in every gram panchayat

देहरादून: पीआरडी जवानों को बढ़ेगा मानदेय, ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल क्लब, मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

Sat, 31 Oct 2026 08:40 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 08:40 PM IST
सार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी के मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल और युवा कल्याण से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या बढ़ाने के साथ मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि दोगुनी करने का भी एलान किया।

विज्ञापन
Uttarakhand CM dhami announces PRD honorarium hike CM sports clubs in every gram panchayat
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाने, ग्राम पंचायतों में मुख्यमंत्री खेल क्लब बनाने की घोषणा की है। उन्होंने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाने के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि भी दोगुनी होगी।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को पवेलियन ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में शामिल युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों के मानदेय में वृद्धि किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मानदेय वृद्धि के संबंध में जल्द ही बैठक की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री खेल क्लब का गठन किए जाने की भी घोषणा की। कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

आमवाला में बनेगा अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र

मुख्यमंत्री ने देहरादून के आमवाला स्थित युवा केंद्र से सटी रिक्त भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इससे युवाओं को खेल सुविधाओं के साथ ही सेना में भर्ती की तैयारी के लिए बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरस्कार राशि बढ़ेगी

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के तहत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ाए जाने की भी घोषणा की। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार 300 से बढ़ाकर 400 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 200 से बढ़ाकर 300 रुपये, तृतीय पुरस्कार 150 से बढ़ाकर 200 रुपये किया जाएगा। विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः 500, 400 एवं 300 से बढ़ाकर 700, 500 एवं 400 रुपये की जाएगी। संसदीय क्षेत्र स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः 800, 600 एवं 400 से बढ़ाकर 1000, 800 एवं 600 रुपये, राज्य स्तर पर 1500, 1000 एवं 700 से बढ़ाकर क्रमशः 2000, 1500 एवं 1000 रुपये की जाएगी। ट्रॉफी के ओवरऑल विजेता जनपद को दिए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि पांच लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किए जाने की घोषणा की। ट्रॉफी के तहत खेलों की संख्या 32 से बढ़ाकर 50 की जाएगी। इनमें विशेष रूप से पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा।



ये भी पढे़ं...मसूरी: पहाड़ों की रानी में दिखा कुदरत का अद्भुत नजारा, विंटर लाइन की खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हुए सैलानी

सशक्त भारत के निर्माण में सरदार पटेल की अहम भूमिका

मुख्यमंत्री धामी ने भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उन्होंने विभिन्न रियासतों का एकीकरण कर सशक्त और एकजुट भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस लक्ष्य की प्राप्ति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बदरीनाथ धाम से लौटते समय ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे पर गहरा दुख भी व्यक्त किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed