{"_id":"656b01fbed6aeae454094f54","slug":"siddhabali-mahotsav-in-kotdwar-shankaracharya-raj-rajeshwar-reached-devotees-crowd-gathered-watch-photos-2023-12-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिद्धबली महोत्सव: बाबा की जयकारों की गूंज...झूमे श्रद्धालु, तस्वीरों में देखें दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धबली महोत्सव: बाबा की जयकारों की गूंज...झूमे श्रद्धालु, तस्वीरों में देखें दूसरे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:51 PM IST
सार
तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव शुरू, शंकराचार्य राज राजेश्वर पहुंचे, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धबली महोत्सव में उमड़ी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोक गायिका हेमा नेगी करासी के गीतों पर श्रद्धालुओं जमकर झूमे। इससे पहले सुबह पिंडी महाभिषेक हुआ। और एकादश कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया।
शनिवार को सिद्धबली महोत्सव के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने प्रवचन दिया। वहीं गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मंदिर के महंत व लैंसडाउन के विधायक दिलीप सिंह रावत भी मौजूद रहे।
पिंडी महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय सिद्धबली महोत्सव शुरू हुआ था। शुक्रवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर भगवान श्री सिद्धबली से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की थी।
2 of 5
सिद्धबली मेले में उमड़ी भीड़
- फोटो : amar ujala
ज्योतिषाचार्य पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोचार के बीच पूजन शुरू हुआ।
3 of 5
सिद्धबली महोत्सव में उमड़ी भीड़।
- फोटो : amar ujala
कलश स्थापना के बाद बड़ी संख्या में मंदिर समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने ढोल, दमाऊ, मशकबीन की धुन पर सिद्धबली के झंडे, त्रिशूल और गदा के साथ मंदिर की परिक्रमा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धबली महोत्सव
- फोटो : amar ujala
श्रद्धालुओं ने सिद्धों के डांडा स्थित पुराने सिद्धबली मंदिर में जाकर पूजन किया और बाबा के झंडे की स्थापना की। इस बीच पूरे क्षेत्र में सिद्धबली के जयकारे गूंजते रहे।
श्री सिद्धबली मंदिर परिसर में भजन गायक दयाशंकर फुलारा और साथियों ने सुंदरकांड का पाठ और हनुमान के भजनों की प्रस्तुति दी। दोपहर बाद तक श्रद्धालु सुंदरकांड और हनुमान के भजनों पर झूमते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।