{"_id":"6ad682b45bf3fdce0005e369","slug":"sit-recorded-the-ministers-statements-and-also-took-the-audio-into-its-possession-dehradun-news-c-5-1-drn1088-1094668-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री के बयान, ऑडियो भी कब्जे में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री के बयान, ऑडियो भी कब्जे में लिया
विज्ञापन
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरिधारी लाल साहू से जुड़े मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे अहम कदम उठाया। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में टीम ने मंत्री रेखा आर्या के बयान दर्ज कर लिए। इसके साथ ही मामले से संबंधित वायरल ऑडियो को भी कब्जे में ले लिया। आज टीम इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजेगी। उधर, बरेली गई एसआईटी की एक टीम दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। इन कदमों के बाद अब मामले की जांच में और तेजी आने की उम्मीद है।
मंत्री रेखा आर्या ने 15 अक्तूबर को कैंट थाने में अपने पति गिरिधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने मारपीट, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, जातिसूचक शब्द कहने, धोखाधड़ी और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही आरोप लगाया है कि फर्जी हस्ताक्षर कर उन्हें कंपनियों में निदेशक पद से हटा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है।
मंत्री की तबीयत खराब होने के कारण पहले उनके बयान दर्ज नहीं हो पाए थे। एसआटी प्रभारी जया बलोनी ने बताया कि सोमवार देर शाम टीम ने मंत्री के बयान लिए। उधर, जांच के सिलसिले में बरेली गई एसआईटी की टीम गिरिधारी लाल साहू से जुड़े ठिकानों पर पहुंची और दस्तावेज व अन्य साक्ष्य जुटाए। हालांकि, गिरिधारी से पूछताछ नहीं हो सकी। अब जांच टीम मंत्री की ओर से लगाए गए आरोपों का उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सत्यापन करेगी।