{"_id":"656af7be764d0a97ed057d87","slug":"uttarakhand-bjp-mla-dilip-rawat-clash-with-transport-department-officers-intimidation-allegations-video-viral-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: जब हनुमान भक्त विधायक ने अफसर पर तानी 'मुष्ठिका'...अब वीडियो वायरल हुआ तो दी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: जब हनुमान भक्त विधायक ने अफसर पर तानी 'मुष्ठिका'...अब वीडियो वायरल हुआ तो दी सफाई
Sat, 02 Dec 2023 05:35 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 02 Dec 2023 05:35 PM IST
सार
भाजपा विधायक दिलीप रावत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक अफसर को मुक्का दिखाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
अफसर पर हाथ उठाते भाजपा विधायक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमान भक्त भाजपा विधायक दिलीप रावत की परिवहन विभाग के अफसर झड़प हो गई। उन पर धमकाने का भी आरोप है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है।, जिसके बाद अब उन्होंने मामले में अपनी सफाई दी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना, इसी महीने बांटे जा सकते हैं दायित्व
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भाजपा विधायक दिलीप रावत अपनी गाड़ी से उतरकर सीधे अधिकारी के पास पहुंचते हैं। यहां पर कई अन्य लोग भी मौजूद हैं। इनके सामने ही विधायक अफसर को मुक्का दिखाते हैं।
विज्ञापन
वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा विधायक ने कहा कि हमारे यहां कोटद्वार में सिद्धबली का मेला चल रहा है और इसमें लाखों श्रद्धालु आते हैं। उनका कहना है कि उक्त अधिकारी सुबह से लोगों से अवैध वसूली करने लगे। साथ ही एक व्यक्तिगत आदमी के साथ वह अवैध वसूली कर रहे थे। मंदिर समिति के लोगों ने और स्वयंसेवकों ने जब इस पर आपत्ति जताई तो अधिकारी उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसके बाद लोगों ने मुझसे इसकी शिकायत की तो अफसर मुझसे भी अभद्रता करने लगा।