फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   After taking the oath Governor Bisen stated that he would take Uttarakhand development to new heights

उत्तराखंड: शपथ ग्रहण के बाद बोले राज्यपाल बिसेन, नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे प्रदेश का विकास

Mon, 19 Oct 2026 10:14 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 19 Oct 2026 10:14 PM IST
सार

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का केंद्र है। यह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जैसे पावन चारधाम की भूमि है। 

विज्ञापन
After taking the oath Governor Bisen stated that he would take Uttarakhand development to new heights
उत्तराखंड के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों से वार्ता में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा केदार के प्रांगण से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। इसी विजन को साकार करते हुए हमें इस प्रदेश के विकास की गति को निरंतर आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाना है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का केंद्र है। यह बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री जैसे पावन चारधाम की भूमि है। यहां आदि कैलाश और जागेश्वर धाम जैसे अलौकिक एवं पवित्र स्थल भी विद्यमान हैं। यह भूमि अपने अद्वितीय पर्यटन स्थलों के लिए विश्वविख्यात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देवभूमि के साथ ही यह प्रदेश वीरभूमि भी है। यहां लगभग प्रत्येक परिवार से कोई न कोई सदस्य देश की रक्षा के लिए सेना में अपनी सेवाएं देता है। इस प्रदेश की मातृशक्ति अद्भुत रूप से सशक्त एवं प्रेरणादायी है। यहां के युवा, किसान और समस्त समाज अत्यंत कर्मठ एवं मजबूत हैं। यही कारण है कि आज उत्तराखंड विकास के विभिन्न पायदानों पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: कौन हैं प्रदेश के नए राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन? पहले चिकित्सक फिर राजनेता, जानिए खास बातें

शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, तीरथ सिंह रावत और विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी, खजान दास और मदन कौशिक, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद नरेश बंसल, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल व सविता कपूर, योग गुरु स्वामी रामदेव, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के प्रमुख स्वामी चिदानन्द मुनि, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed