शरद पूर्णिमा 2018: आज राशि के अनुसार करेंगे यह आसान उपाय तो घर आएगी लक्ष्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के ज्योतिषाचार्य रमेश सेमवाल ने बताया कि इस दिन भक्त सुख, संपत्ति, धन, के लिए पूजा अर्चना करते हैं। पूर्णिमा 23 अक्टूबर को रात 10.36 बजे से शुरू होगी और 24 अक्टूबर रात 10.14 बजे तक रहेगी। इसलिए पूर्णिमा का व्रत 24 अक्टूबर को किया जाएगा। इस व्रत को कोजागर व्रत एवं कौमुदी व्रत भी कहते हैं।
राशि अनुसार करें ये उपाय...
मेष राशि :- मेष राशि के लोग कन्याओं को खीर खिलाएं। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो सकते हैं।
वृष राशि:- दूध, दही और गाय का घी मंदिर में दान करें।
मिथुन राशि :- चांदी, दूध और चावल का दान करें।
सिंह राशि :- मंदिर में गुड़ का दान करें ।
कन्या राशि:- कन्याओं को खीर खिलाएं।
वृश्चिक राशि:- ब्राह्मणों को दूध,चावल व चांदी का दान दें।
धनुर राशि :- पीले वस्त्र, हल्दी या चने की दाल में मंदिर में दान दें।