फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2019 में इन राशियों पर रहेगा शनिदेव की क्रूर नजरों का प्रकोप, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा इसका असर

Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Dec 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
Shani Dev Bad Effect on zodiac sign in new year 2019
shanidev

साल 2019 शुरू होने वाला है। ऐसे में यह साल आपके भाग्य के लिए कैसा रहेगा यहां जानिए। इस साल में भी शनिदेव की क्रूर नजरें कुछ राशियों को प्रभावित करेंगी। वहीं कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव भी रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित संतराम के अनुसार कुछ राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या भी रहेगी। ऐसे में चलिए जानते हैं आपकी राशि पर इसका कैसा असर रहेगा। 

Shani Dev Bad Effect on zodiac sign in new year 2019
मेष्ा

मेष राशि: 2019 में शनि का प्रभाव आपकी राशि में अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। इसके अलावा खर्च की अधिकता बनी रहेगी। अप्रैल के बाद शनि वक्री  होंगे। ऐसे में सोच-समझकर ही अपने भविष्य के लिए फैसला लें।

वृष राशि: साल 2019 में आपकी राशि में शनि की 'ढैय्या' रहेगी। इसलिए आपको व्यावसायिक कार्यों के लिए अत्यंत सावधानी बरतनी होगी। पारिवारिक जीवन में कुछ तनातनी हो सकती है। ऐसे में संभलकर रहें। नए साल में नई संपत्ति खरीदने के आसार नहीं हैं  इसलिए बेकार के प्रयास न करें।

Shani Dev Bad Effect on zodiac sign in new year 2019
कर्क राशि - फोटो : cancer sign

मिथुन राशि: साल 2019 आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। शनि आपकी राशि में सातवें स्थान पर आएंगे जिस कारण आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है। आपको व्यापार में भी सफलता मिलेगी। 

कर्क राशि: साल 2019 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से अत्यंत शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस साल आपके शत्रु पर आप विजय पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से भी यह साल आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Dev Bad Effect on zodiac sign in new year 2019
सिंह राशि - फोटो : leo sign

सिंह राशि: साल 2019 में आपके लिए शनिदेव की नजरें अच्छी रहेंगी। इस साल आप नए कीर्तिमान प्राप्त करेंगे। साथ ही आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल होने वाली है। शेयर के कारोबार में सफलता मिलेगी। 

कन्या राशि: इस साल आपकी राशि पर शनि की 'ढैय्या' रहेगी। इस साल आपको संतान से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। नौकरी के मसले पर असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। नई संपत्ति  खरीदने के भी आसान बन रहे हैं।

विज्ञापन
Shani Dev Bad Effect on zodiac sign in new year 2019
तुला राशि

तुला राशि: इस साल आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। खोया हुआ धन वापस आने की भी उम्मीद है। नौकरी में भी कामकाज के नजरिए से भी यह साल आपके लिए शुभ रहने वाला है। नौकरी में तरक्की-प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: इस साल आपकी राशि पर शनि की 'साढ़ेसाती' का प्रकोप रहेगा। यह आपके लिए व्यापार में हानी हो सकती है। लेकिन अन्य जगह से धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि यह साल आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहेगा लेकिन प्रयास करने से आपको लाभ हो सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed