फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीवर सिस्टम फेल होने से नदी में बही गंदगी और मैली गंगा में ही डुबकी लगाते रहे भक्त

Fri, 03 Aug 2018 11:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 03 Aug 2018 11:04 AM IST
विज्ञापन
sewerage fell into ganga at haridwar
kanwar

हरकी पैड़ी के अपस्ट्रीम में सीवर सिस्टम फेल होने से बृहस्पतिवार को स्थिति भयावह हो गई। सीवर बहने से दोपहर तक गंगा मैली होती रही।


 

sewerage fell into ganga at haridwar
sewerage

हरकी पैड़ी जाने वाली गंगा की धारा में सीवर बहने से अनजान श्रद्धालु तथा हजारों कांवड़िए डुबकी लगाते रहे और कांवड़ जलभर अपने गंतव्य को लौटते रहे। गनीमत यह रही कि भोले के भक्तों की नजर गंगाघाट पर बहती सीवर पर नहीं पड़ी। बरसात में गंगा का पानी मटमैला होने से भी सीवर की गंदगी का पता नहीं चल पाया। 
 

sewerage fell into ganga at haridwar
sewerage

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बुधवार रात से ही भीमगोडा नई बस्ती का सीवरेज पंपिंग स्टेशन ठप होने से रात से ही पूरा सीवर  हरकी पैड़ी जाने वाली गंगा की धारा में बहाया गया। वेद निकेतन धाम का सीवरेज पंपिंग स्टेशन भी पूरा भरने से लोकनाथ नाला से भी सीवर ओवरफ्लो कर गंगा में बहता रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
sewerage fell into ganga at haridwar
haridwar ganga

बृहस्पतिवार दोपहर तक यह स्थिति बनी रही है। अधिकारी भी मानते हैं कि भीमगोडा नई बस्ती के पुराने सीवरेज पंपिंग स्टेशन के जिस गेट (पेनस्टोव) से सीवर कुएं में गिरता है, उसके नीचे गिरने से यह समस्या हुई। वेद निकेतन के पंपिंग स्टेशन पर पानी अधिक आने से कुआं भर गया और लोकनाथ नाला के टेपिंग सिस्टम के भी काम नहीं करने सीवर ओवरफ्लो होकर गंगा घाटों पर बही। 
 

विज्ञापन
sewerage fell into ganga at haridwar
haridwar

जैसे ही इसका पता चला युद्धस्तर पर सिस्टम को ठीक करने का काम शुरू कराया गया। कर्मचारियों को सीवर से भरे कुएं में उतारकर उसको ठीक कराया गया है। कांवड़ मेले के दौरान फिर ऐसी स्थिति न हो इसके लिए भीमगोडा बैरियर के पास ही सड़क खोद कर सिस्टम के सपोर्ट के लिए एक चेंबर बनाने का काम शुरू करा दिया गया है। 
- अजय कुमार, अधिशासी अभियंता, अनुरक्षण शाखा (गंगा) हरिद्वार 

अनुरक्षण शाखा के ईई को सीवरेज सिस्टम ठीक रखने का निर्देश दिया गया है। सभी सीवरेज पंपिंग स्टेशनों विशेषकर हरकी पैड़ी के आसपास वालों की बार-बार तकनीकी जांच करने को कहा गया है, ताकि कहीं कोई कुछ दिक्कत हो तो उसको तत्काल ठीक करा दिया जाए।

- ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed