लेडीज टॉयलेट में घुसे SDM, महिला अफसर संग की शर्मनाक हरकत
देहरादून स्थित सचिवालय के पास एक मॉल में हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की महिला अधिकारी से एसडीएम और उसके दो साथी अधिकारियों द्वारा छेड़छाड़ कर मारपीट किए जाने से बवाल हो गया। आक्रोशित लोगों के घेरने पर इन अधिकारियों को एसडीएम उत्तराखंड लिखा सरकारी वाहन छोड़कर भागना पड़ा। देर रात तक कार्रवाई की मांग पर मौके पर हंगामा चलता रहा।
लेडीज टॉयलेट में घुसे SDM, महिला अफसर संग की शर्मनाक हरकत
हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की महिला अधिकारी बृहस्पतिवार रात अपनी परिचित महिला के साथ सचिवालय के पास स्थित एक माल में गई थी। बाद में महिला अधिकारी ने अपने दो अन्य परिचितों को डिनर के लिए बुला लिया। इसी बीच एसडीएम उत्तराखंड लिखे सरकारी वाहन और दूसरी कार से आए तीन लोग भी उनकी बगल में आकर बैठ गए।
लेडीज टॉयलेट में घुसे SDM, महिला अफसर संग की शर्मनाक हरकत
आरोप है कि यह लोग पहले तो इशारेबाजी करते रहे। इसी बीच महिला अधिकारी बाथरूम की तरफ गई तो एक अधिकारी भी उसके पीछे चला गया। आरोप है कि बाथरूम में महिला के साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की गई। शक होने पर महिला के परिचित युवक ने विरोध जताया।
लेडीज टॉयलेट में घुसे SDM, महिला अफसर संग की शर्मनाक हरकत
आरोप है कि अधिकारी अपने दो साथियों के साथ उस युवक को पीटते हुए बाहर तक ले आ गए। हंगामा होने पर आसपास के लोग भी आ गए। महिला अधिकारी ने छेड़छाड़ और विरोध करने पर मारपीट के आरोप लगाए तो लोगों में आक्रोश फैल गया। अपने को घिरता देख तीनों एसडीएम लिखा सरकारी वाहन मौके पर छोड़कर प्राइवेट कार से भाग गए।
लेडीज टॉयलेट में घुसे SDM, महिला अफसर संग की शर्मनाक हरकत
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाल लिया। लोगों का आरोप है कि एसडीएम ने दो अन्य अधिकारियों की मदद से गुंडागर्दी की है। यह लोग नशे में धुत बताए गए हैं। देर रात तक पुलिस के अधिकारी आरोप लगाने वालों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी। अधिकारी मामले में कुछ भी कहने से बचते रहे।