{"_id":"598ed81d4f1c1b05128b4d03","slug":"scientist-shocked-due-to-this-plant-of-badrinath-dham","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भगवान विष्णु के धाम में लगा यह पौधा बेहद चमत्कारी, इसके चमत्कारों से वैज्ञानिक भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान विष्णु के धाम में लगा यह पौधा बेहद चमत्कारी, इसके चमत्कारों से वैज्ञानिक भी हैरान
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 13 Aug 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम
- फोटो : Amar Ujala
करोड़ों की आस्था से जुड़े बदरीनाथ धाम में लगे एक पौधे के चमत्कारों ने एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है।
Trending Videos
badri tulsi
वैज्ञानिक तो बस इतना पता कर रहे थे कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों का बदरी तुलसी पर क्या असर पड़ेगा? लेकिन नतीजों ने उन्हें चौंका दिया कि हजारों साल पहले हिमालय की बर्फीली वादियों में उपजी और ठंडे माहौल में रहने की आदी बदरी तुलसी अधिक कार्बन तो सोखेगी ही, तापमान बढ़ने पर और बलवती हो जाएगी।
Snowfall in Badrinath
- फोटो : AmarUjala
चारधाम आने वाले सैलानी और श्रद्धालु बदरी तुलसी को प्रसाद के रूप में अपने घर ले जाते हैं। क्षेत्रीय लोगों ने इसे भगवान बदरी विशाल को समर्पित कर दिया है। कोई भी इसके पौधों को हानि नहीं पहुंचाता। सिर्फ श्रद्धालु इसे प्रसाद ग्रहण करने की भावना से तोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
badri tulsi
बदरी तुलसी इतने बड़े पैमाने पर सिर्फ बदरीनाथ धाम में ही मिलती है। पुराणों में इसके औषधीय गुणों का खूब बखान किया गया है। लोग इसकी चाय भी पीते हैं। लेकिन जलवायु परिवर्तन से पैदा हो रहे नए माहौल में इसके अन्य गुण भी उजागर हो गए हैं।
विज्ञापन
तुलसी
जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से जड़ी-बूटियों के संरक्षण के लिए तैयार किए जा रहे डाटा बेस के तहत पहली बार विज्ञानियों ने बदरी तुलसी पर परीक्षण किया। इस देसी हिमालयी जड़ी के अंदर जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करने की अद्भुत क्षमता पाई गई।