भारतीय स्टेट बैंक ने देशभर में अपने ग्राहकों के लिए चेतावनी जारी की है। आपका भी खाता है तो ध्यान से पढ़ लीजिए...
दरअसल, 31 मार्च के बाद एसबीआई के एसोसिएट्स बैंक की चैकबुक नहीं चलेंगी। इसके लेकर बैंक ने कुछ बदलाव किए हैं। अब आपके पास इस काम के लिए केवल दस दिन ही बचे हैं।
देहरादून के एसबीआई चीफ मैनेजर एके गुप्ता ने बताया कि, एसबीआई की ऐसासिएट्स ब्रांच(स्टेट बैंक ऑफ पटियाला , स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर , स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर , स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर, भारतीय महिला बैंक ) की चैकबुक को लेकर यह बदलाव हुआ है।
उन्होंने बताया कि, वैसे तो एसबीआई सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी ग्राहकों को दे रहा है। साथ ही कई अन्य तरीकों से भी कस्टमर को अवेयर किया जा रहा है। बताया कि, पिछले छह महीने में दो बाद इसकी तारीख बढ़ चुकी है। लेकिन अब इसकी कोई संभावना नहीं है। इसलिए जितनी जल्दी हो इन बैंकों के ग्राहक नई चैकबुक ईशू करा लें।
यहां एसबीआई की सभी ब्रांचों में आने वाले कस्टमर्स को भी बैंक के कर्मचारी इस बात की जानकारी दे रहे हैं। उन्हें जागरूक करने के लिए उनका काम होने के बाद उन्हें विशेष रूप से इस बारे में बताया जा रहा है कि, यदि उनका या उनके जानकारों का खाता ऐसासिएट्स ब्रांच में हैं तो वे जल्दी ये काम करवाएं।