फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2024: झमाझम बारिश के बीच बम-बम भोले गूंज...उत्तराखंड के शिवालयों में भक्तों की भीड़, आस्था की तस्वीरें

Mon, 22 Jul 2024 02:59 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला डेस्क, देहरादून
अमर उजाला डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 22 Jul 2024 02:59 PM IST
विज्ञापन
Sawan Somwar 2024 starts from today huge crowd of devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples Shivalay
केदारनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

झमाझम बारिश के बीच जय भोले की गूंज। बम-बम भोले के जयकारों से देवभूमि उत्तराखंड के शिवालय गूंज उठे। सावन माह सोमवार आज से शुरू हो गए हैं। सावन माह भगवान शिव को बेहद प्रिय है। शहर से देहात तक के सभी शिवालयों की खास सजावट की गई है और सुबह से शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भारी भीड़ जुटी है।

इस बार सोमवार से ही सावन माह की शुरुआत हुई है। शिवालयों में भगवान शिव की विशेष-पूजा अर्चना हो रही है। लाखों कांवड़िए जल भरने के लिए हरिद्वार पहुंच चुके हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ पटरी पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। कांवड़ पटरी से ही पैदल शिवभक्तों को निकाला जा रहा है। 

सोलानी पार्क मार्ग से हाईवे को जाने वाले मार्ग को बंद दिया गया है। नगर निगम चौक पर भी पुलिसकर्मी तैनात हो गए हैं जो कांवड़ यात्रियों को ट्रैफिक रोककर निकाल रहे हैं। चंद्रशेखर चौक पर बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। बोट क्लब तिराहे को भी बंद कर दिया गया है। एसबीआई मुख्य शाखा वाले मार्ग पर भी बांस और बल्लियां लगा दी गई हैं। गणेशपुर पुल से पटरी वाले मार्ग पर भी बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं। इसी तरह से आसफनगर झाल के तिराहे को भी बंद कर दिया गया है। केवल कांवड़ यात्रियों के लिए ही कांवड़ पटरी को रखा गया है।

हाईवे हुआ शिवमय, गूूंजे भोले के जयकारे

महाशिवरात्रि पर जल से शिव का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवभक्त रवाना हो रहे हैं। इसी के चलते हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ बढ़ने लगी है। कांवड़ियों का उत्साह देखने लायक है। वे भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए और भक्ति गीत गाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

दिल्ली की ओर से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों का काफी संख्या में ट्रकों, बसों, निजी वाहनों से काफिला लगातार बढ़ रहा है। हाईवे पर जगह-जगह कांवड़ियों का जत्था देखने को मिल रहा है। सुबह व शाम में नारसन कस्बे में भारी संख्या में कांवड़िए हाईवे से गुजर रहे हैं। दोपहर में धूप बढ़ने पर कांवड़िए हाईवे किनारे ढाबों, दुकानों आदि पर आराम करते हैं। देर शाम को नारसन तिराहे, मोहम्मदपुर जट्ट, उल्हेड़ा आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग कांवड़ियों को देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

Sawan Somwar 2024 starts from today huge crowd of devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples Shivalay
श्रीनगर के मंदिर में जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर में कमलेश्वर महादेव, नागेश्वर, किलकिलेश्वर, घसिया महादेव,अल्केश्वर मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। हालांकि सुबह 6 बजे से साढ़े सात बजे तक बारिश होने के चलते श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिवालयों में बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
Sawan Somwar 2024 starts from today huge crowd of devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples Shivalay
ऋषिकेश में जलाभिषेक करते श्रद्धालु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सावन सोमवार के पहले दिन ऋषिकेश में शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Somwar 2024 starts from today huge crowd of devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples Shivalay
रुड़की में सजाए गए शिवालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रुड़की शहर से देहात तक मंदिरों में लोगों ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। शहर के सिविल लाइन शिव मंदिर, रामनगर शिव चौक, रामनगर राम मंदिर, अंबर तालाब शिव मंदिर, मकतूलपुरी शिव मंदिर, सब्जी मंडी चौक स्थित शिव मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

विज्ञापन
Sawan Somwar 2024 starts from today huge crowd of devotees gathered for Jalabhishek in Shiva temples Shivalay
नई टिहरी में शिवालय में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नई टिहरी में बौराड़ी स्तिथ सत्येश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भोले शंकर को जलाभिषेक कर खुशहाली की मन्नत मांगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब बदरी-केदार समेत 47 मंदिरों के परिसरों की सुरक्षा बीकेटीसी के जिम्मे, पहली बार बना आईटी संवर्ग

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed