फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावन का पहला सोमवार: नीलकंठ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, कोविड नियमों की उड़ी धज्जियां, तस्वीरें...

Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Sawan 2021 First Monday: Devotees crowd in neelkanth dham and corona rules not follow photos
नीलकंठ धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

श्रावण मास के सोमवार को ऋषिकेश में नीलकंठ धाम हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंजा। नीलकंठ धाम में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। धाम में द्वादश शिवलिंग मंदिर से पहले ही सड़क पर वाहनों का लंबा जाम दिखा। नीलकंठ मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ ने कोविड नियमों को तार-तार कर दिया।



सावन का पहला सोमवार: देवभूमि में भोले की भक्ति की धूम, शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक, तस्वीरें

सोमवार को शिवभक्तों ने त्रिवेणीघाट, मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद घाट, स्वामीनारायण घाट, तपोवन स्थित सच्चा धाम घाट, स्वर्गाश्रम स्थित वानप्रस्थ, वेदनिकेतन, परमार्थ निकेतन, लक्ष्मीनारायण, गीताभवन, नावघाट, सीताघाट आदि जगहों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। गंगा नदी में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं ने शिवालयों की ओर रुखकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

सावन 2021: चंद्र तिथि के अनुसार पहला सोमवार आज, जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त, मंदिरों के बाहर लगी लाइन

योगनगरी के वीरभद्र महादेव मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर और नीलकंठ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रही। सुबह पांच बजे से ही मंदिर में घंटे और शंखनाद के स्वर गूंजने लगे।

सावन मास 2021: राजा दक्ष को दिया वचन निभाने ससुराल पहुंचे भगवान शिव, एक माह तक यहीं करेंगे निवास

Sawan 2021 First Monday: Devotees crowd in neelkanth dham and corona rules not follow photos
नीलकंठ धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नीलकंठ मंदिर में शिवभक्तों ने जलहरी में जलाभिषेक कर पुण्य अर्जित किया। लोगों ने शिवालय को छूकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। शिवालयों में उमड़ी भीड़ ने कोविड नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई। कई शिवभक्तों ने मास्क और सोशल डिस्टेसिंग जैसे नियमों का पालन भी नहीं किया। 

Sawan 2021 First Monday: Devotees crowd in neelkanth dham and corona rules not follow photos
नीलकंठ धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस बार भी कांवड़ यात्रा पर रोक लगा दी है। इसके लिए प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उसके बावजूद भी सोमवार को नीलकंठ धाम में बाहरी प्रांतों से आए शिवभक्तों की भीड़ देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2021 First Monday: Devotees crowd in neelkanth dham and corona rules not follow photos
नीलकंठ धाम में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मंगलौर, रुड़की, हरिद्वार, रायवाला, कैलासगेट, तपोवन, और गरुड़चट्टी जैसे चेक पोस्टों को पार कर शिवभक्त नीलकंठ धाम पहुंचे। धाम में उमड़ी भीड़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। 

विज्ञापन
Sawan 2021 First Monday: Devotees crowd in neelkanth dham and corona rules not follow photos
नीलकंठ धाम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, राजधानी दून में शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य भगवान शिव का जलाभिषेक किया। साथ ही लोगों ने मंदिरों में सोशल डिस्टेसिंग बनाई। शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारें गूंजते रहे। शिवभक्तों ने कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed