फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संतों ने की 'केदारनाथ' पर बैन लगाने की मांग, कहा फिल्म रिलीज हुई तो सिनेमाघरों में होगा आंदोलन

Wed, 14 Nov 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 14 Nov 2018 08:41 AM IST
विज्ञापन
Saints demand for ban on sara ali khan and sushant kedarnath movie 
kedarnath

केदारनाथ फिल्म का ट्रेलर आते ही संतों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। उन्होंने फिल्म में अश्लील दृश्यों के साथ अभिनेत्री की भूमिका होने का विरोध किया है। संतों ने चेतावनी दी है कि यदि फिल्म को उत्तराखंड के सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया तो चलने नहीं दिया जाएगा और तोड़फोड़ आदि की जिम्मेदारी सरकार की होगी। फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ में प्रमुख भूमिकाओं में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान शामिल हैं। 

Saints demand for ban on sara ali khan and sushant kedarnath movie 
kedarnath

दो दिन पहले फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है, जिसमें केदारनाथ की आपदा के लिए प्रेमी युगल का विरोध करना दिखाया जा रहा है, साथ ही फिल्म में अश्लील दृश्य भी है। फिल्म में मुस्लिम अभिनेत्री सारा अली खान की भूमिका के साथ स्टोरी और अश्लील दृश्यों का विरोध हरिद्वार के प्रमुख संतों ने करना शुरू कर दिया है। भारत साधु समाज के प्रवक्ता महंत ऋषि श्वरानंद ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि पहले भी कई फिल्मों में धर्म के नाम पर छेड़छाड़ हुई है। 

Saints demand for ban on sara ali khan and sushant kedarnath movie 
kedarnath

फिल्मकार संस्कृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अब केदारनाथ फिल्म में भी धर्म के नाम पर खिलवाड़ की गई है। दुनिया के प्रसिद्घ धार्मिक स्थलों में केदारनाथ है और इसे मनोरंजन के रूप में प्रस्तुत करना गलत है। हनुमान मंदिर राजविहार के महंत स्वामी आलोक गिरि ने कहा कि धर्म के मामले में छेड़छाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर से साबित हो रहा है कि फिल्म में अश्लीलता परोसी गई है, ऐसी फिल्म को सेंसर बोर्ड को पास ही नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म संचालित हुई तो पुरजोर विरोध करेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Saints demand for ban on sara ali khan and sushant kedarnath movie 
kedarnath

महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि केदारनाथ नाम देकर फिल्म बनाना कोई तुक नहीं है और उससे बड़ा अपराध मुस्लिम लड़की को मुख्य भूमिका में शामिल कर किया है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की ऐसी फिल्म पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। कुलदीप गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं केदारनाथ में आते हैं और पूजा अर्चना करते हैं, लेकिन उनके शासनकाल में अश्लीलता से भरी फिल्म का आना दुर्भाग्यपूर्ण है। 

विज्ञापन
Saints demand for ban on sara ali khan and sushant kedarnath movie 
kedarnath

जिसका सभी संत मिलकर विरोध करेंगे। निरंजनी अखाड़ा के महंत सुंदरवन ने अखाड़ा परिषद से अपील की कि वह प्रयाग कुंभ में फिल्म के विरोध में निर्णय लें और रिलीज होने पर रोक लगाए। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में इस फिल्म को प्रदर्शित किया तो संत एकत्रित होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed