अखंड भारत संकल्प रैली में विश्व हिंदू परिषद् की फायर ब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने देश की अखंडता के लिए हिंदुओं से एकजुट होने का आह्वान किया।
{"_id":"598d48534f1c1b33588b49c9","slug":"sadhvi-prachi-statement-on-muslim-community","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम समुदाय को लेकर फिर फूटे साध्वी प्राची की बिगड़े बोल, जानिए क्या कहा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम समुदाय को लेकर फिर फूटे साध्वी प्राची की बिगड़े बोल, जानिए क्या कहा?
ब्यूरो / अमर उजाला, मसूरी
Updated Fri, 11 Aug 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची
Trending Videos
भगत सिंह
कांग्रेस और नेहरू परिवार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि देश को आजादी सिर्फ गांधी के चरखे से ही नहीं, वीर सावरकर, भगत सिंह और सुभाषचंद्र बोस की कुर्बानी से भी मिली है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर टेड़ी नजर से देखने वाले को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
PM MODI
कश्मीर भारत का एक अभिन्न अंग है और चीन की गीदड़भभकी के आगे देश झुकेगा नहीं। साध्वी ने विश्वास जताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के इसी शासनकाल में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनेगा। उन्होंने कहा कि चार बीवी और 40 बच्चे पैदा करने पर रोक के लिए भी कानून बनना चाहिए। अब एक देश में अलग-अलग कानून नहीं होंगे। एक राष्ट्र-श्रेष्ठ राष्ट्र की परिकल्पना तभी साकार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी प्राची
- फोटो : Youtube
बृहस्पतिवार सुबह हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प रैली का आयोजन किया गया। लाइब्रेरी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा के नीचे ही साध्वी प्राची कांग्रेस और गांधी परिवार पर जमकर बरसीं। बतौर मुख्य उन्होंने नेहरू, गांधी से लेकर सोनिया को भी आड़े हाथों लिया। कश्मीर में पत्थरबाजों और मसूरी में पाक नारे लगाने वालों को सबक सिखाने की बात कही।
विज्ञापन
फाइल फोटो
साध्वी ने सर्जिकल स्ट्राइक, नोटबंदी जैसे फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि अब मोदी को राम मंदिर निर्माण, सिविल यूनिफार्म कोड लागू करना चाहिए। मसूरी में पाक के नारे लगने और पाक फौज के वीडियो लाइक करने वालों पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस और प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा ऐसे लोगों को अब विश्व हिंदू परिषद् सबक सिखाएगा। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद् के उत्तराखंड सचिव भगवान कार्की भी कांग्रेस पर जमकर बरसे।
