फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: DAV में छात्रों की दबंगई, कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर निकालकर की तोड़फोड़

Tue, 25 Apr 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 25 Apr 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
ruckus in dav college 

डीएवी पीजी कालेज के छात्रों ने विभिन्न मदों में फीस वसूलने के बावजूद सुविधाएं न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कालेज में तोड़फोड़ की और जमकर हंगामा किया। छात्रों ने कर्मचारियों को ऑफिस से बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। 

ruckus in dav college 

वहीं, छात्रों ने बुधवार से कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है। छात्रों ने कालेज में अव्यवस्थाओं का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि विभिन्न मदों में फीस वसूले जाने के बावजूद सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। 

ruckus in dav college 

छात्रों ने इससे पहले सोमवार को इन अव्यवस्थाओं के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कॉलेज के अकाउंट ऑफिस में तालाबंदी की थी। उन्होंने इस मामले में जांच की मांग की। मंगलवार सुबह कॉलेज प्रशासन ने अकाउंट ऑफिस खोल दिया। इससे नाराज छात्रों ने अकाउंट ऑफिस में जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ruckus in dav college 

इस दौरान कहासुनी हुई तो गुस्साए छात्रों ने कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए ऑफिस में तोड़फोड़ की। बाद में, उन्होंने कर्मचारियों को आफिस से बाहर निकालकर तालाबंदी कर दी। छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल कुमार और महासचिव कपिल शर्मा ने कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं होंगी तो बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। 

विज्ञापन
ruckus in dav college 

कॉलेज के प्राचार्य डॉ देवेंद्र भसीन का कहना है क‌ि छात्रों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। पार्किंग से जुड़ी समस्या दूर कर दी गई हैं। पेयजल, शौचालय में भी सुधार हुआ है। प्रबंधन को भी छात्रों की मांगों को लेकर जानकारी दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed